फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   parkash singh badal suggested narendra modi to talk to australia pm on manmeed alishera murder case

'मोदी जी! मनमीत को न्याय दिलाएं, आस्ट्रेलियाई PM से बात करें'

Sat, 29 Oct 2016 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 29 Oct 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
parkash singh badal suggested narendra modi to talk to australia pm on manmeed alishera murder case
सीएम बादल - फोटो : अमर उजाला
आस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में जिंदा जलाकर मारे गए मनमीत अलीशेर को न्याय दिलाएं, प्रधानमंत्री मोदी वहां के पीएम से मुद्दे पर बात करें। ये कहना है, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का। उन्होंने ब्रिस्बेन में शुक्रवार को पंजाबी युवक मनमीत अलीशेर की हत्या की निंदा की।
विज्ञापन


शनिवार को एक बयान में मुख्यमंत्री ने पंजाबी युवक पर इस हमले को अमानवीय, क्रूर और बेहद चिंताजनक घटना करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा है कि वे इस मामले में आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री से बात करें और आस्ट्रेलिया में पंजाबियों की सुरक्षा को यकीनी बनाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया और अन्य देशों में स्थानीय समाज के साथ मिलजुल कर रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह हमला दिल दहला देने वाला था और पूरी तरह अस्वीकार्य हैं, क्योंकि विभिन्न देशों में बसे पंजाबियों के वहां राजनीतिक और सामाजिक योगदान को समय-समय पर वहां की सरकारों की ओर से भी सराहना की जाती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बादल ने केंद्र सरकार से कहा है कि वे आस्ट्रेलिया में भारतीय उच्चायोग को आदेश दें कि वह आस्ट्रेलिया में रह रहे पंजाबियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

केंद्र सरकार विदेश में पंजाबियों की सुरक्षा यकीनी बनाए

parkash singh badal suggested narendra modi to talk to australia pm on manmeed alishera murder case
आस्ट्रेलिया में जिंदा जला पंजाबी सिंगर मनमीत अलीशेर
आप चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष व सांसद भगवंत मान ने आस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में पंजाबी युवा मनमीत अलीशेर की हत्या पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने केंद्र सरकार से विदेशों में बसने वाले पंजाबियों की जानमाल की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने की मांग की है। शनिवार को एक बयान में भगवंत मान ने कहा कि संगरूर जिले से मनमीत अलीशेर आम आदमी पार्टी का समर्पित व सक्रिय एनआरआई वालंटियर था।

वह कई वर्षों से आस्ट्रेलिया में पार्टी की गतिविधियां चला रहा था। कुछ समय पूर्व मनमीत अलीशेर व उसके अन्य साथियों ने आस्ट्रेलिया के विभिन्न नगरों में भगवंत मान के शो भी आयोजित किए थे। उन्होंने कहा कि मनमीत अलीशेर की मृत्यु न केवल उनकी निजी, बल्कि पूरी पार्टी का पूरा न हो सकने वाला घाटा है। मान ने कहा कि कुछ समय से आस्ट्रेलिया, अमेरिका, इंग्लैंड व विश्व के अन्य देशों में रोजी-रोटी के लिए गए पंजाबियों पर नस्लीय आक्रमण बढ़ते जा रहे हैं।

ऐसे नस्लीय आक्रमणों को रोकने के लिए भारत सरकार को संबंधित विदेशी सरकारों के पास ये मुद्दे गंभीरतापूर्वक उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सैकड़ों पंजाबी वहां की जेलों में बंद हैं और बहुतेरों का कोई पता-ठिकाना नहीं लग रहा। ऐसी परिस्थितियों में भारतीय विदेश मंत्रालय को विशेष कदम उठाने की आवश्यकता है ताकि रोजी-रोटी की मजबूरी में विदेशी धरती पर फंसे युवाओं की सुरक्षित देश वापसी संभव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed