फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   parkash singh badal statement on land aquisition bill

जमीन अधिग्रहण बिल पर पहली बार बोले बादल

Wed, 04 Mar 2015 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 04 Mar 2015 12:29 PM IST
विज्ञापन
parkash singh badal statement on land aquisition bill

शिरोमणि अकाली दल किसानों की सहमित के बिना जमीन अधिग्रहित करने का विरोध करेगा। इसके साथ ही निजी कारोबारियों के लिए जमीन अधिग्रहण की भी पार्टी खिलाफत करेगी। शिअद कोर कमेटी की मंगलवार को दिल्ली में हुई एक बैठक में यह निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


अधिग्रहण बिल के संबंध में पार्टी का पक्ष तैयार करने के लिए आयोजित इस बैठक में विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की उपस्थिति में हुई इस बैठक में निर्णय लिया गया कि जिन किसानों की जमीनें अधिग्रहित की जानी हैं, उनका बहुमत बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


बहुमत के बिना जमीन अधिग्रहित करने के किसी भी फैसले का शिअद विरोध करेगा। कमेटी ने यह फैसला भी किया कि सरकार की ओर से सार्वजनिक उद्देश्यों के लिए अधिग्रहण का ही समर्थन किया जाएगा। निजी कारोबारियों के लिए सरकारी तौर पर जमीन अधिग्रहण का भी शिअद विरोध करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, किसानों के लिए मार्केट रेट के साथ उजाड़ा भत्ते या लैंड पूलिंग स्कीम का ऑप्शन प्रदान करने के लिए सरकार को परामर्श देने संबंधी प्रस्ताव भी बैठक में पारित किया गया। यह भी कहा गया कि किसानों को अपनी शिकायतों के निवारण के लिए अदालतों में जाने के अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।


बैठक में केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल सहित सांसद सुखदेव सिंह ढींडसा, बलविंदर सिंह भूंदड़, नरेश गुजराल, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा और शेर सिंह घुबाया भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed