{"_id":"5bc2c4e5bdec22699d5ac0ed","slug":"parkash-singh-badal-meets-to-sukhdev-singh-dhindsa-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखदेव सिंह ढींढसा से मिले प्रकाश सिंह बादल, पार्टी में वापस लाने की कोशिश नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखदेव सिंह ढींढसा से मिले प्रकाश सिंह बादल, पार्टी में वापस लाने की कोशिश नाकाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 14 Oct 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
Prakash Badal
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा सीनियर नेता सुखदेव सिंह ढींढसा को मनाकर पार्टी में वापस लाने की कोशिश नाकाम हो गई है। जानकारी के अनुसार बादल शुक्रवार शाम चंडीगढ़ स्थित ढींढसा के आवास पर पहुंचे। दोनों की यह मुलाकात आधा घंटा चली। सूत्रों के मुताबिक मुलाकात के दौरान बादल ने ढींढसा को मनाने की पुरजोर कोशिश की ताकि वे फिर से पार्टी में लौट आएं। हालांकि इस मान मनौव्वल का ढींढसा पर कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन
वे सेहत का हवाला देते हुए सक्रिय राजनीति से किनारा कर लेने के अपने फैसले पर कायम रहे। उल्लेखनीय है कि ढींढसा ने हाल ही में शिअद में अपने सभी ओहदों से इस्तीफा देते हुए सक्रिय राजनीति से दूरी बनाने का एलान कर दिया था। उनके इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई थी कि बेअदबी मामले में जस्टिस रणजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट के तहत बादल पिता-पुत्र के खिलाफ उपजे माहौल के कारण शिअद से टकसाली नेता दूरी बनाने लगे हैं।
विज्ञापन
इसी दौरान तीन अन्य नेताओं ने एक प्रेस कांफ्रेंस करके पार्टी की नीतियों पर सवाल उठाए थे। इससे यह लगने लगा था कि जल्द ही कुछ और नेता अकाली दल से नाता तोड़ेंगे। इसी बीच पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में सुखदेव सिंह ढींढसा और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच गुफ्तगू की खबरों ने शिअद के ओहदेदारों की चिंता बढ़ा दी थी।
विज्ञापन