{"_id":"5f7786418ebc3e5fa2075c20","slug":"park-in-sector-51-ruins-no-electricity-poles-chandigarh-news-pkl389744166","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर 51 का पार्क खस्ताहाल, खंभे लगे पर बिजली नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर 51 का पार्क खस्ताहाल, खंभे लगे पर बिजली नदारद
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-51 के पार्क की हालत बदहाल है। इसमें खंभे तो लगवा दिए गए, लेकिन बिजली अभी तक नदारद है। वहीं वहां साफ-सफाई भी रोजाना नहीं करवाई जा रही है, जिससे पूरा पार्क गंदगी से पटा हुआ है। वहीं सड़क के किनारे बड़ी-बड़ी घास उग आई है, जिसे अभी तक कटवाया नहीं गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि यहां पर कुछ खंभे ऐसे हैं, जो एक वर्ष से बिजली लगने का इंतजार कर रहे हैं।
यह कहना है सेक्टर 51 के निवासियों का
पार्क में उगी बड़ी घास
पार्क में बड़ी घास उग आई है। इसे कटवाया नहीं गया है। वहीं पार्क में कुछ खंभे ऐसे है, जो कई वर्ष से बिजली लगने का इंतजार कर रहे हैं। निगम को इस ओर ध्यान देना चाहिए। - केसर सिंह, निवासी सेक्टर 51
टैक्स देकर भी नहीं मिल रहीं सुविधाएं
हर प्रकार का टैक्स इस सेक्टर के लोग देते हैं। डेवलपमेंट चार्ज भी दिया है लेकिन कोई सुविधा नहीं है। यहां मार्केट भी नहीं है। खरीदारी के लिए मोहाली या फिर अन्य सेक्टरों में जाना पड़ता है। -एडवोकेट आरएस चौहान, निवासी सेक्टर-51
विज्ञापन
पार्क को नर्क बना दिया
पार्क की हालत देखकर दुख होता है। इसकी हालत सुधारने के लिए कोई अधिकारी भी नहीं आता है। एक वर्ष पहले यहां पर खंभे लगा दिए गए थे। आजतक उन खंभों में बिजली नहीं लगवाई गई है। -कमलेश चौधरी, निवासी सेक्टर-51
शाम को घरों से निकलना मुश्किल
इस सेक्टर में भी जनप्रतिनिधियों को ध्यान देना चाहिए। शाम होने के बाद लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। लावारिस कुत्ते यहां-वहां झुंड लगाकर बैठ जाते हैं। इनका समाधाना होना चाहिए। -विजय शर्मा, निवासी सेक्टर-51
पार्कों की सफाई करवाई जाए
पार्कों में उगी बड़ी घास को काटा जाए। घास के कारण पार्क में आने में परेशानी होती है। जहां लाइट नहीं लगी है, वहां पर लाइट को लगाया जाए। पार्क की रोजाना साफ-सफाई करवाई जाए। -वीणा कपूर, निवासी सेक्टर-51
नए बने फ्लैट का मलबा हटाया जाए
सेक्टर-51 में नए बने फ्लैट का मलबा हटाया जाए। रोड वर्म पर उगी घास को साफ किया जाए। निगम के अधिकारी समय पर सभी कार्य करें, ताकि लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े। -रीता दीक्षित, निवासी सेक्टर-51