फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Paris Olympics 2024 Sohna and Mohana of Amritsar prayed for the Indian hockey team will win gold medal

Paris Olympics: अमृतसर के जुड़वा भाई सोहना और मोहना ने भारतीय हॉकी टीम के लिए की अरदास, बोले- गोल्ड जीतेगी टीम

Tue, 06 Aug 2024 08:02 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 06 Aug 2024 08:02 PM IST
सार

Paris 2024 Olympics : पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल मुकाबले में जर्मनी के भिड़ेगी। भारतीय टीम की जीत के लिए अमृतसर के जुड़वा भाई सोहना व मोहना ने अरदास की है। 

विज्ञापन
Paris Olympics 2024 Sohna and Mohana of Amritsar prayed for the Indian hockey team will win gold medal
अमृतसर के जुड़वा भाई सोहना और मोहना। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम का अभी तक का प्रदर्शन काफी शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय हॉकी टीम मेडल जीतने से केवल एक कदम दूर है। पेरिस ओलंपिक में मंगलवार रात साढ़े 10 बजे भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल मुकाबले में जर्मनी से भिड़ेगी। इस अहम मुकाबले पर दुनिया भर के लोगों की नजरें टिकी हैं। देश में हॉकी टीम की जीत के लिए प्रार्थनाओं व अरदासों का सिलसिला भी शुरू हो गया है।   

विज्ञापन


पेरिस ओलंपिक में खेल रही भारतीय हॉकी टीम में ज्यादातर खिलाड़ी पंजाब के हैं। इनमें पांच खिलाड़ी अमृतसर के हैं। वहीं, पांच खिलाड़ी जालंधर के हैं। हर देशवासी यही प्रार्थना कर रहा है कि सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम जर्मनी को हराकर फाइनल में पहुंचे और देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर आए। 
विज्ञापन

 

पंजाब के अमृतसर के रहने वाले दो जुड़वा भाई सोहना और मोहना ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम लिए हमारी शुभकामनाएं हैं। हमें अपनी टीम पर बहुत मान है। हम गुरु रामदास से अरदास करेंगे कि सेमीफाइनल में भारतीय हॉकी टीम जीते और इस बार पेरिस ओलंपिक के हॉकी फाइनल भी जीतकर देश के लिए गोल्ड मेडल लाएं। उन्होंने कहा कि हॉकी टीम में अमृतसर के पांच खिलाड़ी खेल रहे हैं। उनको और पूरी टीम के लिए हमारी शुभकामनाएं हैं। 

सरकारी नौकरी करते हैं शरीर से जुड़े दोनों भाई
बता दें कि दोनों जुड़वा भाई सोहना और मोहना का शरीर धड़ से जुड़ा हुआ है। दोनों एक-दूसरे का सहारा हैं। दोनों भाई जिंदगी जीने के साथ ही आज सरकारी नौकरी भी कर रहे हैं।


टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को हराया था
इससे पहले भारतीय टीम ने टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक मुकाबले में जर्मनी को हराया था। हालांकि टीम के लिए विश्व चैंपियन जर्मनी की चुनौती आसान नहीं रहेगी। हालांकि 1880 के बाद (44 साल बाद स्वर्ण पदक) ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम स्वर्ण पदक जीते इसके लिए देशभर के लोग टीम की जीत के लिए दुआएं मांग रहे हैं। भारतीय हॉकी टीम का जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला आज रात साढ़े 10 बजे शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed