{"_id":"657e87f8602bdb4d7a0b7997","slug":"pargat-singh-sandhu-of-jalandhar-became-mayor-of-galt-city-for-the-second-consecutive-time-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: जालंधर के परगट सिंह संधू का अमेरिका में जलवा, लगातार दूसरी बार गाल्ट सिटी के मेयर बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: जालंधर के परगट सिंह संधू का अमेरिका में जलवा, लगातार दूसरी बार गाल्ट सिटी के मेयर बने
Sun, 17 Dec 2023 11:12 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:12 AM IST
सार
जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज से परगट सिंह ने अपनी पढ़ाई की थी। साथ ही वह स्थानीय खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अहम योगदान देते थे। इसके बाद वह अपनी आगे की पढ़ाई करने अमेरिका चले गए और वहां की राजनीति में काफी सक्रिय हो गए।
विज्ञापन
परगट सिंह संधू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के जालंधर के गांव बेशरपुर के परगट सिंह संधू अमेरिका के कैलिफोर्निया के गाल्ट शहर में लगातार दूसरी बार मेयर बने हैं। उनके गांव व आसपास के इलाकों में खुशी की लहर है। निकाय मंत्री बलकार सिंह ने परिवार को मुबारकबाद दी है। इससे पहले संधू को दिसंबर 2019 में गाल्ट सिटी का मेयर नियुक्त किया गया था। उन्होंने कभी हार का मुंह नहीं देखा।
विज्ञापन
जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज से परगट सिंह ने अपनी पढ़ाई की थी। साथ ही वह स्थानीय खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अहम योगदान देते थे। इसके बाद वह अपनी आगे की पढ़ाई करने अमेरिका चले गए और वहां की राजनीति में काफी सक्रिय हो गए। उनके पिछले कार्यकाल के दौरान लोगों ने उनके कामकाज को सराहा। उसी की बदौलत संधू ने दोबारा जीत हासिल की। लांबड़ा के रहने वाले मंदीप बख्शी का कहना है कि संधू परिवार ने इलाके का नाम विश्व के मानचित्र पर चमकाया है। इसका उनको गर्व है।
विज्ञापन