फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Parents Association's suggestion to the Education Department .. Get entry class admission done under your supervision

पेरेंट्स एसोसिएशन का शिक्षा विभाग को सुझाव.. अपनी देखरेख में करवाएं एंट्री कक्षा के दाखिले

Tue, 15 Dec 2020 02:08 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
Parents Association's suggestion to the Education Department .. Get entry class admission done under your supervision
चंडीगढ़। शहर के निजी स्कूलों में एंट्री लेवल दाखिले के लिए आवेदन करने के लिए चार दिन बचे हैं। स्कूलों में इस बार दाखिले के लिए लकी ड्रॉ कैसे निकाले जाएंगे, इसको लेकर स्थिति साफ नहीं की है। हालांकि शिक्षा विभाग ने स्कूलों को दाखिले के निर्देशों में ऑनलाइन ड्रॉ करवाने का सुझाव दिया था। लेकिन अंतिम निर्णय स्कूल मैनेजमेंट को लेना होगा। इस कारण स्कूलों में दाखिले आवेदन करने वाले अभिभावकों के लिए ड्रॉ का फैसला भेद ही बना हुआ है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नितिन गोयल ने बताया कि इस बार अभिभावक एंट्री लेवल दाखिले में विश्वसनीयता को लेकर परेशान हो रहे हैं। स्कूलों की तरफ से दाखिले में ड्रॉ की स्थिति और कैसे निकाला जाएगा ये साफ तौर पर नहीं बताया जा रहा है। कोविड - 19 के कारण उपजे हालातों को देखते हुए शिक्षा विभाग को एंट्री लेवल दाखिले अपनी देख-रेख में करवाने चाहिए। इसके साथ सभी स्कूलों के लिए दाखिले की एक समान प्रक्रिया अपनाने के निर्देश दें, जिससे अभिभावकों को परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन

ड्रॉ अभी जनवरी में, हालातों को देखते हुए लेंगे फैसला
एंट्री लेवल दाखिले के लिए लकी ड्रॉ निकालने पर कोई फैसला नहीं लिया है। अभी हालातों का जायजा कर रहे हैं। ड्रॉ प्रक्रिया अभी जनवरी में होनी है, उस दौरान कोविड के हालातों पर आधारित फैसला लिया जाएगा। हम शिक्षा विभाग की तरफ से दिए जा रहे सुझावों को भी ध्यान में रखेंगे। कोशिश करेंगे कि ड्रॉ प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता हो। - कविता दास, प्राचार्य, सेंट जोंस स्कूल- 26
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार ड्रॉ नहीं निकाले जाएंगे
इस बार हमारे स्कूल में एंट्री कक्षा दाखिले के लिए ड्रॉ प्रक्रिया नहीं होगी, क्योंकि हमारे पास जनरल केटेगरी में सीट नहीं है। -लुइस लोपेज, प्राचार्य, सेंट स्टीफेंस स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed