फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Paramedical staff crisis in Haryana and Punjab Army will take over

महामारी के खिलाफ : हरियाणा में पैरामेडिकल स्टाफ का संकट, सेना संभालेगी मोर्चा

Mon, 10 May 2021 04:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा सोमदत्त, चंडीगढ़
सोमदत्त, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 May 2021 04:16 AM IST
सार

  • बैटल फील्ड के जवानों को भी दी जा रही कोविड से निपटने की ट्रेनिंग
  • लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह ने अधिकारियों को दिया आश्वासन

विज्ञापन
Paramedical staff crisis in Haryana and Punjab Army will take over
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी से लड़ने को पंजाब और हरियाणा में स्थापित किए जा रहे नए कोविड अस्पतालों में पैरामेडिकल स्टाफ की कमी आने लगी है। इस कमी को अब भारतीय सेना पूरा करेगी। सेना अपने ट्रेंड जवानों को कोविड पर नियंत्रण के लिए मैदान में उतारेगी। वेस्टर्न कमांड ने इसके लिए अपने बैटल फील्ड (युद्ध क्षेत्र) के जवानों को भी कोविड से लड़ने के लिए विशेष ट्रेनिंग देनी शुरू कर दी है। जहां भी इनकी जरूरत होगी, उनको वहां भेजा जाएगा।

विज्ञापन


जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ वेस्टर्न कमान लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह इस संबंध में पंजाब और हरियाणा के आला अधिकारियों से बैठक कर चुके हैं। आरपी सिंह ने दोनों राज्यों को आशवस्त किया है कि सेना हर प्रकार की मदद देगी। सेना की ओर से चंडीगढ़, फरीदाबाद और पटियाला में 100-100 बैड के कोविड अस्पताल तैयार किए गए हैं। इनमें डाक्टरों समेत, पैरामेडिकल और तकनीकी स्टाफ वेस्टर्न कमांड मुहैया कराएगी। सोमवार को ये शुरू कर दिए जाएंगे। वहीं, पंजाब के कई जिलों में सेना की ओर से पहले से ही डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


इसलिए सेना की जरूरत पड़ी
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत हिमाचल में भी अब कोरोना के चलते हालात बिगड़ने लगे हैं। यहां भी संक्रमण कम करने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। बावजूद इसके केस कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। मरीजों के इलाज और वैक्सीनेशन के चलते स्वास्थ्य कर्मचारियों की कमी होने लगी है, इसी कारण सेना की जरूरत पड़ी है। हरियाणा के गृह मंत्री तो आक्सीजन प्लांटों को सेना के हवाले करने की बात कह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब एवं हरियाणा में पैरामेडिकल स्टाफ सेना मुहैया कराएगी। जैसे-जैसे मांग आएगी, जवानों को भेजा जाएगा। फिलहाल बैटल फील्ड के जवानों को कोविड से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन्हें बैटल फील्ड नर्सिंग एसिस्टेंट (बीएफएनए) भी कहा जाता है। ये मरीज को पूरी तरह से हैंडिल कर सकेंगे।
- कर्नल जसदीप संधू, निदेशक सिविल मिलिट्री सर्विर्सेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed