{"_id":"67e1c233d6ccd3159501e524","slug":"para-badminton-player-sanjeev-kumar-won-the-gold-medal-by-defeating-harish-sharma-chandigarh-news-c-16-pkl1091-665540-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी संजीव कुमार ने हरीश शर्मा को हराकर जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी संजीव कुमार ने हरीश शर्मा को हराकर जीता स्वर्ण पदक
Tue, 25 Mar 2025 02:06 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Tue, 25 Mar 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी संजीव कुमार ने शहर के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता है। दिल्ली में आयोजित पैरा गेम्स के फाइनल मुकाबले में हरीश शर्मा को 2-1 से हराकर पदक जीतने में सफल रहे। संजीव ने यह पदक व्हीलचेयर कैटेगरी में हासिल किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सचिव और इंडिया टीम के पूर्व कोच सुरेंद्र महाजन ने बताया कि शहर कि तरफ से अभी तक कोई भी पैरा खिलाड़ी खेलो इंडिया पैरा गेम्स में पदक नहीं जीत सका था। लेकिन संजीव कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेडल जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। मेडल जीतने पर यूटी खेल विभाग के डायरेक्टर सौरभ अरोड़ा ने चंडीगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेंद्र व पैटर्न प्रियंक भारती ने बधाई दी।
पंजाब छोड़कर चंडीगढ़ के लिए खेले
संजीव कुमार पंजाब के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से राष्ट्रीय स्तर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजाब के लिए मेडल जीतते आ रहे हैं। इसके बावजूद इस खिलाड़ी को पंजाब सरकार नौकरी नहीं दिला पाई। संजीव कुमार ने नौकरी के लिए कई वर्षों से पिछली पंजाब की कई सरकारों से नौकरी की गुहार लगा चुके है, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। अब तंग आकर संजीव कुमार ने पंजाब को छोड़कर इस वर्ष से चंडीगढ़ का दामन थामा है और पहला ही स्वर्ण मेडल दिला दिया।