फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Paper setting agency summoned preparing to blacklist after notice

Haryana: ग्रुप सी की मुख्य परीक्षा में पेपर सेट करने वाली एजेंसी तलब, ब्लैकलिस्टेड करने की भी तैयारी

Wed, 09 Aug 2023 01:11 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 09 Aug 2023 01:11 AM IST
सार

सोमवार को कैटेगरी नंबर 56 की परीक्षा में एक दिन पहले हुई कैटेगरी नंबर 57 के 41 सवालों को हूबहू दोहरा दिया गया था। इस मामले को लेकर विपक्षी दल लगातार सरकार पर हमला बोल रहे हैं।

विज्ञापन
Paper setting agency summoned preparing to blacklist after notice
HSSC - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हरियाणा में ग्रुप-सी की मुख्य परीक्षा में 41 सवाल दोहराए जाने से हुई किरकिरी के बाद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और सरकार ने कड़ा रूख अपनाते हुए पेपर तैयार करने वाली एजेंसी को तलब किया है। एजेंसी को ब्लैकलिस्टेड करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि, परीक्षा रद्द करने या नहीं करने को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। आयोग इस संबंध में कानूनी राय ले रहा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Nuh Violence: अब डिप्टी सीएम बोले-हिंसा की जानकारी दोपहर डेढ़ बजे मिली थी, गृहमंत्री दे चुके हैं अलग बयान
विज्ञापन


मंगलवार को दिनभर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी, आयोग के सचिव, परीक्षा नियंत्रक के साथ बैठकों का दौर रहा। तमाम मंथन के बाद पेपर तैयार करने वाली एजेंसी को फोन के माध्यम से आयोग के सामने आने के लिए तलब किया गया है। आयोग के अधिकारियों का कहना है कि पहले एजेंसी को इसके लिए नोटिस जाएगा और उसके बाद नियमों के तहत एजेंसी पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष लगातार हो रहा था हमलावर
सोमवार को कैटेगरी नंबर 56 की परीक्षा में एक दिन पहले हुई कैटेगरी नंबर 57 के 41 सवालों को हूबहू दोहरा दिया गया था। इस मामले को लेकर विपक्षी दल लगातार सरकार पर हमला बोल रहे हैं। इससे पहले भी एचपीएससी और एचएसएससी की परीक्षाओं में इस प्रकार के मामले सामने आ चुके हैं।


उपमुख्यमंत्री बोले- एचएसएससी की क्षमता पर उठे सवाल 
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि परीक्षा में 41 सवालों को दोहराए जाने का मामला गंभीर है। यह एचएसएससी की क्षमता पर सवाल है। हरियाणा सरकार को इसकी मॉनिटरिंग करनी चाहिए। परीक्षा को रद्द करने या नहीं करने को लेकर अभी वह कोई टिप्पणी नहीं कर सकते, आयोग का पक्ष आने के बाद वह कुछ कहेंगे। हालांकि, दुष्यंत ने परीक्षा में चहेतों को लाभ देने के सवाल पर कहा कि यह आरोप गलत है।

पेपर सेट गोपनीय तरीके से प्राइवेट एजेंसी से कराया जाता है, इसमें आयोग का कोई दखल नहीं होता है। परीक्षा में 41 सवाल दोहराए जाने पर संबंधित एजेंसी को बुलाया है। परीक्षा को लेकर कानूनी राय ली जा रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। किसी भी परीक्षा में न तो किसी को लाभ दिया है और न ही भेदभाव किया है। -भोपाल सिंह खदरी, चेयरमैन, एचएसएससी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed