फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   paper reading compition in sector 29

पेपर रीडिंग प्रतियोगिता के दौरान दिए सेफ्टी के टिप्स

Wed, 09 Oct 2013 01:29 AM IST
Updated Wed, 09 Oct 2013 01:29 AM IST
विज्ञापन
paper reading compition in sector 29

पैदल चलने वाली की सुरक्षा के लिए अराइव सेफ एनजीओ और ट्रैफिक पुलिस ने मिलकर मंगलवार को स्कूली बच्चों के विचार जानने के लिए पेपर रीडिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया।

विज्ञापन


आयोजन सेक्टर 29 ट्रैफिक पुलिस लाइन में किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि आईजी आरपी उपाध्याय, एसएसपी नौनिहाल सिंह और एसएसपी हेडक्वार्टर अरुण कंपानी मौजूद थे।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में शहर के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के 125 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। पेपर रीडिंग प्रतियोगिता में तीन जज बनाए गए थे।

स्कूली छात्रों ने प्रतियोगिता में इंग्लिश, हिंदी और पंजाबी भाषा में पेपर रीडिंग की। प्रतियोगिता में कार्मल कांवेंट स्कूल की छात्रा आनंदिता ने पहला स्थान, डीएवी स्कूल सेक्टर 15 की छात्रा मलिका और जीएमएसएसएस-16 की छात्रा शीनम धमीजा ने ज्वाइंट दूसरा इनाम और सेंट जोंस स्कूल के आदिलप्रीत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अराइव सेफ एनजीओ के प्रधान हरमन सिंह सिद्धू ने बताया कि प्रतियोगिता में कार्मल कांवेंट स्कूल ने 2013-2014 की रनिंग ट्राफी हासिल की है।

पुलिस और एनजीओ का जुगनू प्रोजेक्ट
अराइव सेफ एनजीओ और ट्रैफिक पुलिस मिलकर जुगनू प्रोजेक्ट के तहत दस हजार नॉन मोटराइज वाहनाें पर रिफ्लेक्टर लगा चुके है। इस प्रोजेक्ट को आईजी आरपी उपाध्याय और एसएसपी नौनिहाल सिंह ने लांच किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed