फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   paper leak case at chandigarh

पेपर लीक मामला: गिरफ्तारी के लिए सोनीपत में छापे

Sun, 15 Dec 2013 10:09 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 15 Dec 2013 10:09 AM IST
विज्ञापन
paper leak case at chandigarh
रेलवे ग्रुप डी का प्रश्न पत्र लीक कराने के आरोपी अशोक कुमार को पकड़ने के लिए पुलिस ने उसका मोबाइल सर्विलांस पर लगा रखा है।
विज्ञापन


उसके गिरोह के सदस्य पकड़े जाने के बाद से आरोपी अशोक कुमार घर से फरार है। साइबर सेल की टीम तीन दिन से उसकी तलाश में सोनीपत में छापेमार रही है।

रेलवे ग्रुप डी की लिखित परीक्षा रविवार को हुई थी। पेपर शुरू होने से 15 मिनट पहले कुछ परीक्षार्थियों के मोबाइल पर मैसेज के रूप में प्रश्नों के उत्तर आ गए थे।

सेक्टर-46 के सरकारी मॉडल स्कूल में बने केंद्र से साइबर सेल ने झज्जर निवासी नरेंद्र, कुलदीप, दीपक अहलावत, रोहतक निवासी देवेंद्र, गुलाब और सोनीपत निवासी दलबीर सिंह को नकल करते हुए पकड़ा था।
विज्ञापन


पुलिस ने युवकों के पास से पर्चियां भी बरामद की थीं। उन पर लिखे उत्तर और उनके मोबाइल पर आए मैसेज एक जैसे थे। युवकों के पास से चार मोबाइल फोन भी बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएमएसएसएस-46 के प्रिंसिपल सुदेश राघव की शिकायत पर पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed