{"_id":"67820a171629f5cfaa0d0974","slug":"panjab-university-students-union-president-anurag-dalal-met-vice-president-jagdeep-dhankhar-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: उपराष्ट्रपति धनखड़ से मिले पीयू छात्र संघ के अध्यक्ष अनुराग दलाल, सीनेट चुनाव का मिला आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: उपराष्ट्रपति धनखड़ से मिले पीयू छात्र संघ के अध्यक्ष अनुराग दलाल, सीनेट चुनाव का मिला आश्वासन
Sat, 11 Jan 2025 11:35 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 11 Jan 2025 11:35 AM IST
सार
अनुराग दलाल पीयू छात्रसंघ के पहले अध्यक्ष हैं जो विश्वविद्यालय के चांसलर से मिले और विश्वविद्यालय की जरूरतों और छात्रों की समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति से मिले पीयू छात्रसंघ के अध्यक्ष।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष अनुराग दलाल ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। इस दौरान छात्रों से जुड़े तमाम विषय उपराष्ट्रपति के समक्ष रखे गए।
दलाल ने कहा कि विश्वविद्यालय में सीनेट चुनाव और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर उपराष्ट्रपति से मुलाकात हुई है और उन्होंने जल्द ही विश्वविद्यालय में सीनेट चुनाव करवाने का आश्वासन दिया है।
साथ ही विश्वविद्यालय से जुड़े अन्य विषय जैसे लैब, पार्किंग, क्लास रूम, इन्फ़्रास्ट्रक्चर फ़ंडिंग पर भी विस्तार से बात की गई। अनुराग ने बताया कि पुटा की मांग पर पिछले लंबे समय से लंबित प्रोफेसर के एरियर पर भी चर्चा हुई। विश्वविद्यालय में जो भी समस्या है उन पर विस्तृत चर्चा हुई और उनके निदान की बात भी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कही।
विज्ञापन
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को लेकर भी अनुराग ने उपराष्ट्रपति को अवगत करवाया और उपराष्ट्रपति ने डल्लेवाल की सेहत को लेकर चिंता जाहिर की। उपराष्ट्रपति ने अनुराग को पंजाब विश्वविद्यालय के पहले आजाद अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए कहा कि किसान वर्ग के बेटे की उन्नति देखकर बेहद खुशी हुई।