फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   panj pyare announcement to suspend akal takht jathedar

नए साल पर धार्मिक संकट, हटा दिए जाएंगे पांचों जत्थेदार

Fri, 01 Jan 2016 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Fri, 01 Jan 2016 10:10 AM IST
विज्ञापन
panj pyare announcement to suspend akal takht jathedar

नए साल शुरू होते ही पंजाब में धार्मिक संकट खड़ा हो गया है। पंज प्यारों ने कल पांचों तख्तों के जत्थेदारों को हटाने की चेतावनी दे दी है।इससे जहां एसजीपीसी की नींद उड़ गई, वहां पंजाब में फिर धार्मिक संकट खड़ा हो गया।

विज्ञापन


अगर एसजीपीसी एक जनवरी को पांचों तख्तों के जत्थेदारों को नहीं हटाती तो पंज प्यारे गुरू मर्यादा पर चलते हुए 2 जनवरी को सिख कौम के नाम कोई नया आदेश जारी कर सकते हैं।
विज्ञापन


आदेश कहीं एसजीपीसी, अकाली दल और सिख कौम के लिए मुसीबत न बन जाए, इसके मद्देनजर एसजीपीसी ने एक जनवरी को यानी कल अंतरिम कमेटी की बैठक बुलाई है।

इसका खुलासा एसजीपीसी के अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ ने किया। मालूम हो कि पंज प्यारों ने एसजीपीसी से 1 जनवरी तक सभी पांचों तख्तों के जत्थेदारों को उनके पद से हटाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंज प्यारे मर्यादा से बाहर जा रहे हैं: मक्कड़

panj pyare announcement to suspend akal takht jathedar

वहीं, मक्कड़ ने फरमान की निंदा करते हुए कहा कि पंज प्यारे अपनी मर्यादा के बाहर जा रहे हैं। उनका काम सिर्फ अमृतपान करवाना है। वे धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप करके विवाद बढ़ा रहे हैं।

भविष्य में पंज प्यारे कोई बड़ा विवाद खड़ा न कर दें और इस समय जो धार्मिक हालात पंज प्यारों की चेतावनी के बाद बने हैं उसका हल निकालने के लिए ही एसजीपीसी की अंतरिम कमेटी यह बैठक बुलाई गई है।

मक्कड़ ने कहा कि इस मामले के हल के लिए एसजीपीसी की ओर से दमदमी टक्साल, सिख सभाओं, सिख संगठनों आदि की भी राय ली जा रही है। बदकिस्मती है कि पंज प्यारे अपनी जिम्मेवारी से दूर होकर विवाद बढ़ा रहे हैं।

एक अन्य सवाल के जवाब में मक्कड़ ने कहा कि सितंबर 2011 में हुए अमेरिकी हमले के बाद आज तक भी सिखों की पहचान को लेकर काफी विवाद है। इसके स्थायी हल के लिए एसजीपीसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राजदूत को हाल में पत्र भी भेजे हैं ताकि सिखों पर होते नस्लीय हमलों को रोका जाए।

एसजीपीसी पंज प्यारों पर क्या कोई सख्त एक्शन लेने के मूड में है या फिर पांच तख्तों के जत्थेदारों को हटाने पर विचार कर रही है, इसका जवाब देने से मक्कड़ टाल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed