फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panipat's Girl Found In Delhi

युवती को बहलाकर ले गया युवक, कोलकाता में धर्म परिवर्तन और शादी का बनाया दबाव

Tue, 30 Jul 2019 11:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 30 Jul 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
Panipat's Girl Found In Delhi
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

पानीपत के थाना समालखा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव से गत दिनों गांव निवासी युवक द्वारा दूसरे समुदाय की युवती को शादी की नीयत से बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले का पर्दाफाश हो गया। 

विज्ञापन


सोमवार शाम सीआईए-टू पुलिस टीम ने युवती को दिल्ली के शहादरा स्थित क्रास रीवर मॉल से बरामद किया। मेडिकल परीक्षण के बाद युवती को कोर्ट में पेश कर 164 सीआरपीसी के तहत बयान दर्ज करवा कोर्ट के आदेशानुसार युवती को उसके परिजनों के हवाले किया गया।
विज्ञापन


मुख्य आरोपी साबिर पुत्र जानेआलम व वारदात में शामिल इसके तीन अन्य साथी जीयाउल निवासी दिलशाद गार्डन दिल्ली, आसमोहम्मद निवासी शामली व शहजाद निवासी महिपालपुर दिल्ली को गुप्त सूचना के आधार पर पत्थरगढ़ राणा माजरा पानपीत से गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में शामिल अपने अन्य कई साथियों के नाम का भी खुलासा किया है। गहन पूछताछ के लिए गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा।

सीआईए-टू टीम प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया की गत दिनों थाना समालखा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाना समालखा में शिकायत दे बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी 18/19 जुलाई की रात घर से गायब हो गई। उसने आरोप लगाया कि गांव निवासी दूसरे समुदाय का युवक साबिर शादी करने की नीयत से उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया।

इसी के साथ-साथ घर में रखे डेढ़ लाख रुपये व कानों की बाली व अन्य जेवरात भी चोरी करके ले गए। शिकायत के आधार पर थाना समालखा में धारा 363, 366 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई थी। इंस्पेक्टर दीपक ने बताया की युवती ने बताया कि जब वह 10वीं कक्षा में पढ़ती थी तो आरोपी साबिर स्कूल आते-जाते समय छींटाकशी करने के साथ-साथ उसका रास्ता रोकता था।

 इससे परेशान होकर उसने अपना स्कूल तक बदल लिया था लेकिन इसके बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नही आया। 18/19 जुलाई 2019 की देर रात आरोपी उसके घर पर आया और बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया।

आरोपी ने कोलकाता ले जाकर शादी के लिए उस पर दबाव बनाया। इसके बाद हैदराबाद ले गया, जहां पर उसके दो अन्य साथी मिले। आरोपी ने उनके साथ मिलकर शादी का दबाव व उसका नाम परिवर्तन करने का दबाव बनाया। इसके बाद आरोपी उसे दिल्ली लेकर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed