फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panipat Man Commits Suicide On Facebook Live

मैंने कहा था, मैं आउंगा...गाना लगाया और फेसबुक लाइव आकर फंदे पर झूल गया शख्स

Thu, 17 Oct 2019 09:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 17 Oct 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
Panipat Man Commits Suicide On Facebook Live
गगनजीत का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पानीपत की देशराज कॉलोनी निवासी एक इलेक्ट्रिशियन ने फेसबुक पर लाइव आकर फंदा लगा अपनी जान दे दी। यह सब लाइव जब उसके फेसबुक के दोस्तों और भाई ने देखा तो वह उसके घर की तरफ दौड़े।

विज्ञापन


लोगों की मदद से इलेक्ट्रिशियन के भाई ने कमरे का दरवाजा तोड़कर फंदे से उसे उतारा और पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में ले जाने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन


देशराज कॉलोनी निवासी साहिल पुत्र रमेश चंद ने बताया कि उसका भाई गगनजीत सभी भाइयों में बड़ा था। वह इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। उसकी शादी करीब 13 साल पहले हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई ने आरोप लगाया कि उसकी भाभी हर माह अपने घर जाती थी। जिससे वह परेशान था। जब वह अपनी पत्नी को मायके में लेने जाता तो ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान करते थे। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। उसकी पत्नी एक माह पहले दोनों छोटे बेटों को साथ लेकर बड़े बेटे को यह कर चली गई कि वह दवाई लेने के लिए जा रही है। 

जब शाम तक भी वापस नहीं आई तो बेटे ने पिता को फोन कर इस बारे में बताया। जब पत्नी को फोन मिलाया तो पहले पत्नी ने और फिर साले ने दुर्रव्यवहार किया वहीं वापस न भेजने की बात कही। जिसके दस दिन बाद सास दोनों बच्चों को गगनजीत के पास छोड़ गई और साथ ही यह कहा की उसकी बेटी अब नहीं आएगी। 

पति ने बुधवार को तीनों बच्चों को ससुराल में छोड़कर आया और आते ही कमरे को अंदर से बंद कर लिया। पति ने फेसबुक ऑन किया और लाइव हो गया। जब काफी लोग उसको देख रहे थे तो उसने पंखे पर रस्सी से फंदा लगा जान दे दी। हालांकि परिवार के सदस्यों ने पुलिस को दिए बयान में पति को मानसिक रूप से परेशान बताया है।

एसएचओ बलबीर ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पहला फेसबुक लाइव 40 सेकेंड और दूसरा लाइव 43 मिनट 48 सेकेंड तक चला।

 पहला फेसबुक लाइव: 
40 सेकेंड के पहले लाइव में गगनजीत कमरे में आते ही दरवाजा बंद कर कुंडी लगाता है। फिर उसने फेसबुक पर शुरू किया। बुधवार शाम 5:52 पर बनाई गई इस वीडियो 10 सेकेंड चला, जिसमें वह रोता है। इसके 18 सेकेंड के बाद वह सिगरेट जलाता है और 40 सेकेंड बाद वीडियो बंद हो जाता है। 

आवाज बाहर नहीं जाए तो चलाया टीवी, गाना चल रहा था ... मैंने कहा था, मैं आउंगा
 गगनजीत ने फंदा लगाते समय टीवी ऑन कर आवाज बढ़ा दी, ताकि किसी को उसकी आवाज सुनाई नहीं दे। इसके बाद टीवी को गाने पर लगा दिया। यह गाना था ... मैंने कहा था, मैं आउंगा। एक तरफ गाना चलता रहा दूसरी तरफ वह फंदे पर झूल जान दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed