{"_id":"60704c078ebc3e590f3cf685","slug":"panic-in-chandigarh-due-to-information-of-a-bomb-at-mobile-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ : सूटकेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने जांच की तो निकले कपड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ : सूटकेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने जांच की तो निकले कपड़े
Fri, 09 Apr 2021 06:17 PM IST
ajay kumar
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 09 Apr 2021 06:17 PM IST
सार
- सेक्टर-22 मोबाइल मार्केट में रखा हुआ था लावारिस सूटकेस
- डॉग स्क्वॉड व बम निरोधक दस्ते ने की जांच तो निकले कपड़े
विज्ञापन
बम की सूचना मिलने से हड़कंप।
- फोटो : अमर उजाला ( फोटो- अजय वर्मा)
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर-22 के मोबाइल मार्केट में सूटकेस में बम की सूचना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर भीड़ को दूर किया। इसके बाद डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने जांच की तो सूटकेस से कपड़े मिले। इसके बाद पुलिस और लोगों ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-22 के मोबाइल मार्केट में एक लावारिस सूटकेस रखा है। इसमें बम हो सकता है। आनन-फानन सेक्टर-22 चौकी पुलिस व ऑपरेशन सेल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि श्रीराधा मोबाइल शॉप के पास एक सूटकेस रखा था।
विज्ञापन
बम निरोधक दस्ते की मदद से जब सूटकेस खोला गया तो उसमें जींस टीशर्ट के अलावा अन्य कपड़े मिले। इसके अलावा सूटकेस पर एक स्टीकर भी लगा था। पुलिस को आशंका है कि किसी दूसरे शहर से उक्त मार्केट में मोबाइल लेने आए किसी ग्राहक का यह सूटकेस छूट गया होगा। फिलहाल सेक्टर-22 चौकी पुलिस ने सूटकेस को कब्जे में ले लिया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि बाजार के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, ताकि सूटकेस रखने वाले का पता चल सके।
विज्ञापन