फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   panchyat election: panchkula on top of voting issue

पंचायत चुनाव: वोटिंग मामले में पंचकूला ने मारी बाजी

Mon, 11 Jan 2016 09:28 AM IST
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, पंचकूला
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 11 Jan 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
panchyat election: panchkula on top of voting issue

वोटिंग प्रतिशत में दोपहर तक सबसे पीछे और मतदान के अंत में पंचकूला जिला फर्राटे भरता हुआ सभी जिलों को पछाड़ नंबर वन हो गया। पंचायती राज संस्थाओं के पहले चरण की वोटिंग के दौरान जींद जिला 47 प्रतिशत वोटिंग के साथ सबसे आगे था।

विज्ञापन


जबकि 25 प्रतिशत वोटिंग के साथ पंचकूला सबसे पीछे। इसके आगे की गति में इतना जबरदस्त उछाल आया कि सभी हैरान रह गए। नतीजतन पंचकूला के खंड पिंजौर और मोरनी के जागरूक वोटरों ने सभी जिलों को पीछे छोड़ते हुए कछुआ दौड़ की मिसाल को सच कर दिखाया।
विज्ञापन


मतदान प्रतिशत में जिला पंचकूला के अव्वल नंबर पर आने से निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीसी मनदीप सिंह बराड़ गदगद दिखे। उन्होंने इस बात की पुष्टि भी की है कि पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में पंचकूला जिला मतदान प्रतिशत के मामले 91 प्रतिशत वोटिंग के साथ नंबर एक पर है। उन्होंने चुनाव ड्यूटी पर लगे स्टाफ और मतदाताओं को शांतिपूर्वक चुनाव के लिए और वोटिंग में अव्वल आने पर बधाई भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जागरूकता के कारण हुई बंपर वोटिंग
मतदान के प्रति पंचकूला जिले की जागरूकता की ही ये नतीजा है कि रविवार को पंचायत चुनाव के पहले चरण में बंपर वोटिंग हुई है। बता दें कि पिंजौर खंड में 93 प्रतिशत और मोरनी खंड में शाम साढ़े 6 बजे 87 प्रतिशत मतदान जारी था। उन्होंने कहा कि यह बंपर वोटिंग मतदाताओं के जागरूक होने के कारण संभव हो पाई है। पंचायत समिति एवं जिला परिषद पद के चुनाव की वोटिंग मशीनें खंड कार्यालय पर स्थापित स्ट्रांग रूम में रखवा दी गईं हैं। अब मतगणना 28 जनवरी को होगी।


पिंजौर बूथ नंबर 32 पर हुआ शत प्रतिशत मतदान
खंड पिंजौर के बूथ नंबर 32 पर शत प्रतिशत मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि इस मतदान केंद्र पर 234 मतदाता थे और सभी ने मत का प्रयोग किया। इसी प्रकार मोरनी खंड के बूथ नंबर 9 पर 97.92 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बूथ पर 240 वोट थे, जिनमें से 235 लोगों ने मत का प्रयोग किया।


इन अधिकारियों के हाथ में थी कमान

राज्य चुनाव आयोग की ओर से पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव शांतिपूर्वक कराने के लिए नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक अमनीत पी कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मनदीप सिंह बराड़ एवं जिला पुलिस उपायुक्त अनिल धवन  के हाथ में कमान थी। दिनभर ये अधिकारी पिंजौर खंड और मोरनी खंड में हो रहे प्रथम चरण के चुनाव के मद्देनजर पिंजौर खंड के मढांवाला, नानकपुर, नवानगर, खेड़ावाली, खुदाबक्श सहित अन्य गांवों में स्थापित मतदान केंद्रों का दौरा करने के साथ मिनट-मिनट की रिपोर्ट जुटाते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed