फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula Violence Case Hearing in Panchkula Court, Honeypreet, Ram Rahim

पंचकूला हिंसा मामले की सुनवाई, हनीप्रीत के खिलाफ तय नहीं हुए आरोप, 21 अक्टूबर अगली तारीख

Fri, 21 Sep 2018 04:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 21 Sep 2018 04:53 PM IST
विज्ञापन
Panchkula Violence Case Hearing in Panchkula Court, Honeypreet, Ram Rahim
हनीप्रीत - फोटो : ANI
25 अगस्त 2017 को पंचकूला में हुए दंगों के खिलाफ दर्ज मामले में शुक्रवार को पंचकूला कोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन हनीप्रीत पर आरोप तय नहीं हो सके। अब मामले की सुनवाई 21 अक्टूबर के लिए टल गई है। इससे पहले मामले में 10 सितंबर को केस की सुनवाई थी।
विज्ञापन


बता दें कि पुलिस द्वारा कोर्ट में अभी तक पूरी चार्जशीट पेश नहीं की गई है। जांच के लिए गठित की गई एसआईटी द्वारा गिरफ्तार हनीप्रीत सहित 8 आरोपियों के खिलाफ जो सप्लीमेंटरी चालान दाखिल किया जाना था, वो अभी बाकी है।
विज्ञापन


कोर्ट में चार्जशीट जमा होने के बाद ही 33 लोगों पर लगे आरोपों पर बहस की जाएगी और उसके बाद ही हनीप्रीत सहित सभी आरोपियों पर आरोप तय किए जाएंगे। गौरतलब है कि हनीप्रीत और अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर नंबर 345 में IPC की धारा 121, 121ए, 216, 145, 150, 151, 152, 153 और 120बी के तहत मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला में हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा को भड़काने और देशद्रोह के मामले में हनीप्रीत मुख्य आरोपियों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed