{"_id":"5822110b4f1c1bf67eb38dbd","slug":"panchkula-to-make-smart-planned-large-scale-development-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला को स्मार्ट बनाने के लिए योजना तैयार, बड़े स्तर पर होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला को स्मार्ट बनाने के लिए योजना तैयार, बड़े स्तर पर होंगे विकास कार्य
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 08 Nov 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
पंचकूला का विकास कार्य
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला को स्मार्ट बनाने के लिए निगम के योजना बनाई है। पंचकूला नगर निगम ने इसके लिए योजना तैयार कर ली है। इस योजना में सिर्फ सड़कों की रीकारपेटिंग ही नहीं बल्कि कम्यूनिटी टायलेट्स तैयार होंगे। जल्द ही यहां के बस क्यू शेल्टर की बदल जाएगी। निगम का दावा है कि गोशाला बनने के बाद पंचकूला को स्ट्रे फ्री कर दिया जाएगा।
पंचकूला निगम ने इन कार्यों के लिए 16.76 करोड़ से होने वाले वर्क ऑर्डर जारी कर दिए हैं। इसमें 9.11 करोड़ के कार्यों की निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। नगर निगम पंचकूला की मुख्य परियोजनाओं में शहर से मिल्क डेरियों को स्थानांतरण करना, स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर को खुले में शौच मुक्त करने के लिए सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण, नगर निगम के भवन का निर्माण, पिंजौर में धर्मपुर रोड का निर्माण, पंचकूला में बस क्यू शेल्टरों का नवीनीकरण और कालका फायर स्टेशन को शिफ्ट करना और सेक्टर-19 में रेलवे अंडर ब्रिज/ओवर ब्रिज के साथ-साथ पंचकूला नगर निगम के मुख्य सड़क की रीकारपेटिंग भी होगी। पंचकूला नगर निगम के एक अधिकारी ने बताय़ा कि इसके लिए कुल 44 करोड़ 52 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। पंचकूला में 15 करोड़ तीस लाख रुपये के कार्य पूरे हो चुके हैं। इसमें 29 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से किए जाने वाले कार्य प्रगति पर हैं।