फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula to make smart planned, large-scale development will

पंचकूला को स्मार्ट बनाने के लिए योजना तैयार, बड़े स्तर पर होंगे विकास कार्य

Tue, 08 Nov 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 08 Nov 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Panchkula to make smart planned, large-scale development will
पंचकूला का विकास कार्य - फोटो : File Photo
पंचकूला को स्मार्ट बनाने के लिए निगम के योजना बनाई है। पंचकूला नगर निगम ने इसके लिए योजना तैयार कर ली है। इस योजना में सिर्फ सड़कों की रीकारपेटिंग ही नहीं बल्कि कम्यूनिटी टायलेट्स तैयार होंगे। जल्द ही यहां के बस क्यू शेल्टर की बदल जाएगी। निगम का दावा है कि गोशाला बनने के बाद पंचकूला को स्ट्रे फ्री कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


पंचकूला निगम ने इन कार्यों के लिए 16.76 करोड़ से होने वाले वर्क ऑर्डर जारी कर दिए हैं। इसमें 9.11 करोड़ के कार्यों की निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। नगर निगम पंचकूला की मुख्य परियोजनाओं में शहर से मिल्क डेरियों को स्थानांतरण करना, स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर को खुले में शौच मुक्त करने के लिए सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण, नगर निगम के भवन का निर्माण, पिंजौर में धर्मपुर रोड का निर्माण, पंचकूला में बस क्यू शेल्टरों का नवीनीकरण और कालका फायर स्टेशन को शिफ्ट करना और सेक्टर-19 में रेलवे अंडर ब्रिज/ओवर ब्रिज के साथ-साथ पंचकूला नगर निगम के मुख्य सड़क की रीकारपेटिंग  भी होगी। पंचकूला नगर निगम के एक अधिकारी ने बताय़ा कि इसके लिए कुल 44 करोड़ 52 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। पंचकूला में 15 करोड़ तीस लाख रुपये के कार्य पूरे हो चुके हैं। इसमें 29 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से किए जाने वाले कार्य प्रगति पर  हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed