{"_id":"261ba830a1cee85ff4e14dedf0b2921f","slug":"panchkula-robbed-car-burnt-in-mandi-gobindgarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला से कार चुराई, मंडी गोबिंदगढ़ में जलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला से कार चुराई, मंडी गोबिंदगढ़ में जलाई
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 29 Feb 2016 10:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला से चुराई गई कार पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ के गांव शाहपुर के सरकारी प्राइमरी स्कूल के मैदान से जली हालत में मिली। कार को किसने जलाया इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
एसएचओ गुरइकबाल सिंह सिकंद ने बताया कि कार नंबर सीएच 01सी 5768 पंचकूला से 27 फरवरी को चोरी हुई थी। कार के मालिक ने चोरी की सूचना पंचकूला पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
यह कार अर्शदीप कौर पत्नी दीपक पूरी निवासी फ्लैट नंबर 22, गुरजीवन विहार ढकोली जीरकपुर जिला अजीतगढ़ (मोहाली) के नाम पर है।
कार की मालकिन अर्शदीप कौर मार्केट गई थी जहां से इस कार को किसी ने चोरी कर लिया था। एसएचओ ने बताया कि कार को चोरी करके जलाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एएसआई स्वर्ण सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन