फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula Roads Full of Rain Water, People Facing Problems

पंचकूलाः लगातार बरसात से सड़कें हुईं जलमग्न, राहगीर और दोपहिया वाहन चालक परेशान

Fri, 06 Mar 2020 10:47 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला नेटवर्क, पंचकूला
अमर उजाला नेटवर्क, पंचकूला Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 06 Mar 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Panchkula Roads Full of Rain Water, People Facing Problems
बरसात से सड़कें हुईं जलमग्न - फोटो : अमर उजाला

बारिश ने नगर निगम अधिकारियों के दावों की पोल खोल दी है। शुक्रवार को हुई बारिश से ही शहर में कई जगह जलभराव हो गया, जबकि सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। इसके चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, रोड गलियां जाम होने से लोगों को घर तक पहुंचने में दिक्कत हुई। ऐसे में लोग निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करते दिखे। 

विज्ञापन


सबसे ज्यादा लोगों को जलभराव का सामना इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 और फेस-2 में करना पड़ा। शहर का सबसे निचला हिस्सा होने के कारण यहीं पानी रुकता होता है। हालांकि निगम अधिकारी दावा करते हैं कि जलभराव न हो इसके लिए रोड गलियों और नालों को साफ करवा दिया गया है लेकिन सच्चाई इससे विपरीत है।
विज्ञापन


रोड गलियां बंद होने से हुई दिक्कत
शहर में अधिकांश जगह पर रोड गलियां बंद होने से सड़कों पर जलभराव हुआ। इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 में पार्क के साथ की सड़क पर सारा दिन पानी जमा रहा। इससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में कई जगह पानी भरा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे फैक्ट्री मालिकों और ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों को दिक्कत हुई। बुढ़नपुर, राजीव कालोनी, इंदिरा कालोनी, खड़क मंगोली, महेशपुर आदि इलाके के लोग जलभराव के चलते परेशान हुए। लोगों ने निगम अधिकारियों से रोड गलियों को साफ करवाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed