फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   panchkula police will creat whatsapp group for pg girls

बड़ी कवायद, पीजी गर्ल्स के लिए व्हाट्सऐप ग्रुप बनाएगी पुलिस

Fri, 12 Feb 2016 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 12 Feb 2016 11:24 AM IST
विज्ञापन
panchkula police will creat whatsapp group for pg girls

पंचकूला पुलिस ने पीजी में रहने वाली लड़कियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने का निर्णय लिया है। पुलिस व्हाट्सऐप ग्रुप बनाएगी। इसके लिए पीजी गर्ल्स का डाटा एकत्रित कर रही है। उसके बाद उनका व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर न सिर्फ इनसे लगातार संपर्क में रहेंगी। बल्कि समय समय पर उनकी आवश्यकतानुसार काउंसलिंग भी करेगी।

विज्ञापन


पंचकूला की महिला पुलिस ने पीजी का सर्वे कराया है। इसमें पंचकूला में अब तक कुल 12 रजिस्टर्ड पीजी मिले हैं। अभी पुलिस के पास कुछ सेक्टरों का डाटा आना बाकी है। पीजी की सुरक्षा और मॉनीटरिंग के लिए पंचकूला की महिला पुलिस को जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन


पुलिस की एक महिला अधिकारी ने बताया कि इस सप्ताह में पीजी का सारा डाटा इकट्ठा कर लिया जाएगा। इसमें गर्ल्स के नंबर और पीजी ऑनर्स के नंबर होंगे। इन के माध्यम से पीजी गर्ल्स और ऑनर्स का अलग ग्रुप बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला अधिकारियों का एक स्क्वॉयड बनाया जाएगा। जो इन पीजी गर्ल्स से हमेशा संपर्क में रहेगा। इसके साथ पीजी गर्ल्स और पीजी आनर्स के नंबर लेकर उनका व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। जिससे ऑनर्स, पीजी गर्ल्स से लगातार संपर्क में रहेंगे।

गैर रजिस्टर्ड पीजी के लिए नोटिस जारी होगा
अधिकारी ने बताया कि पंचकूला में जो पीजी रजिस्टर्ड नहीं हैं। उन्हें जल्द ही नोटिस जारी किया जाएगा। ऐसे पीजी पर कार्रवाई भी की जा सकती है। पंचकूला पुलिस पीजी के लिए सर्वे भी करा रही है और जो पीजी अनधिकृत मिलेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


पंचकूला के पीजी में रहने वाली गर्ल्स और पीजी ऑनर्स के लिए इसी सप्ताह व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। साथ ही यहां महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी पीजी की मॉनीटरिंग के लिए लगाई जाएगी।
- पूर्णिमा सिंह, एसीपी, पंचकूला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed