फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   panchkula police will ask questions to ram rahim, vipassana insan

राम रहीम की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ने वाली हैं, विपासना पर भी लटकी तलवार

Thu, 28 Dec 2017 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 28 Dec 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
panchkula police will ask questions to ram rahim, vipassana insan
Ram Rahim
साध्वी रेप केस में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। वहीं विपासना इंसां पर भी तलवार लटक गई है। दरअसल 25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा मामले में डेरा प्रमुख से दोबारा पूछताछ होगी।
विज्ञापन


पहले हुई पूछताछ से पुलिस को डेरा प्रमुख से मिली जानकारियों के आधार पर तमाम पहलुओं पर छानबीन भी जारी है। माना जा रहा है कि दूसरी बार होने वाली पूछताछ में इस मामले से जुड़े कुछ और तथ्यों का खुलासा होगा। इसके बाद हिंसा मामले में कुछ और गिरफ्तारियां भी होंगी। कुछ दिनों पहले पुलिस की टीम ने सिरसा स्थित डेरा का निरीक्षण किया था,
विज्ञापन


ताकि 17 अगस्त की मीटिंग को लेकर कुछ और जानकारियां हासिल हो सके। हिंसा की पूरी साजिश इसी मीटिंग में रची गई थी, इसलिए माना जा रहा है कि मीटिंग में शामिल सभी आरोपियों पर गिरफ्तारी की गाज गिरेगी। अगर, इस मीटिंग में शामिल कुछ और लोग सीधे तौर पर हिंसा मामले से संबंधित न रहे हो तो भी उनसे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपासना से दोबारा पूछताछ करेगी पुलिस

panchkula police will ask questions to ram rahim, vipassana insan
राम रहीम - फोटो : SOCIAL MEDIA
बता दें कि इस मामले में एक बार पहले भी विपासना-हनीप्रीत की आमने-सामने पूछताछ हो चुकी है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक विपासना से भी पूछताछ हो सकती है। डेरे के दो समर्थकों ने कुछ दिनों पहले गवाही दी थी जिसमें हिंसा मामले से जुड़े लोगों के बारे में अहम जानकारियां पुलिस को दी गई थी। इनमें कुछ ऐसे बड़े नाम भी हैं, जिनपर अब तक पुलिस का शिकंजा नहीं कसा है।

राजस्थान पुलिस भी कर चुकी है डेरा प्रमुख से पूछताछ
हिंसा मामले के तार हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों से भी जुड़े हैं। ऐसे में उन राज्यों की पुलिस भी जेल में डेरा प्रमुख से पूछताछ कर सकती है। कुछ दिनों पहले राजस्थान पुलिस की टीम ने भी जेल में डेरा प्रमुख से पूछताछ की थी।

हिंसा के बाद फरार हुए आरोपियों की तलाश में पुलिस गुरसरमोड़िया में भी छापेमारी कर चुकी है जबकि अन्य प्रदेशों में स्थित डेरा और नामचर्चा घरों से भी हिंसा मामले से जुड़े नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed