{"_id":"5c61cb7cbdec225567680255","slug":"panchkula-nia-court-hearing-on-samjhauta-express-blast-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौता ब्लास्ट: सभी आरोपी हुए पेश, बचाव पक्ष के बयान पूरे, 13 फरवरी को अगली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समझौता ब्लास्ट: सभी आरोपी हुए पेश, बचाव पक्ष के बयान पूरे, 13 फरवरी को अगली सुनवाई
Tue, 12 Feb 2019 09:42 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 12 Feb 2019 09:42 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत के बहुचर्चित समझौता ब्लास्ट मामले में पंचकूला स्थित एनआई की विशेष अदालत में सोमवार को सुनवाई हुई। इस दौरान मुख्य आरोपी आसीमानंद, लोकेश शर्मा, राजेंद्र चौधरी और कमल चौहान ने अपने बयान पूरे किए। वहीं बचाव पक्ष के बयान पूरे होने के बाद अभियोजन पक्ष की ओर से बहस शुरू हो गई। इस मामले की अगली सुनवाई 13 फरवरी को मुकर्रर की गई है।
विज्ञापन
इस मामले में चारों आरोपियों की गवाही भी पूरी हो गई है। वहीं अब अभियोजन पक्ष के वकील अगली सुनवाई में अपना पक्ष रखेंगे। बचाव पक्ष के वकील विजय पाल सिंह नामदेव ने बताया कि पाकिस्तानी नागरिकों को गवाही के लिए कई मौके दिए गए, लेकिन वे गवाही के लिए नहीं पहुंचे। इसके बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई आगे जारी रखी। इसके लिए पाकिस्तानी नागरिकों को चार बार समन भेजे जा चुके हैं। इसके बाद भी वे कोर्ट नहीं आए थे।
विज्ञापन
समझौता एक्सप्रेस में 68 की हुई थी मौत
भारत-पाकिस्तान के बीच एक सप्ताह में दो दिन चलने वाली समझौता एक्सप्रेस में 18 फरवरी 2007 में बम धमाका हुआ था। इसमें 68 लोगों की मौत हो गई थी। ब्लास्ट के दौरान 12 लोग घायल हो गए थे। ट्रेन दिल्ली से लाहौर जा रही थी। धमाके में जान गंवाने वालों में अधिकतर पाकिस्तानी नागरिक थे। मृतक 68 लोगों में 16 बच्चों समेत चार रेलवे कर्मी भी शामिल थे।
विज्ञापन
विस्फोट हरियाणा के पानीपत जिले में चांदनी बाग थाने के अंतर्गत सिवाह गांव के दीवाना स्टेशन के नजदीक हुआ था। इस ब्लास्ट के सभी आरोपियों के खिलाफ ये मामला पंचकूला की एनआईए कोर्ट में केस चल रहा है। मामले में अब तक कुल 224 गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं, जबकि इसमें 302 गवाह थे।