{"_id":"58daa6c04f1c1b6b3a63de4f","slug":"panchkula-mata-mansa-devi-temple-paytm-donation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आस्था के आगे फीका पड़ा डिजिटल इंडिया, Paytm से सिर्फ 361 रुपये का चढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्था के आगे फीका पड़ा डिजिटल इंडिया, Paytm से सिर्फ 361 रुपये का चढ़ावा
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 29 Mar 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
पेटीएम से मनसा देवी के दरबार में सिर्फ 361 रुपये चढ़ावा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं की आस्था के आगे केंद्र सरकार का डिजिटल इंडिया फीका पड़ गया। ऑनलाइन चढ़ावे की तुलना में नगदी का चढ़ावा बहुत अधिक रहा। इसके अलावा धातु सामग्रियों का चढ़ावा भी माता मनसा देवी के दरबार में चढ़ाया गया।
मंगलवार को मंदिर में भक्तों को आईटी/ऑनलाइन फ्रेंडली बनाने के लिए पेटीएम लगाया गया था। लेकिन भक्तों ने वर्षों से चली आ रही परंपरा से ही चढ़ावा चढ़ाया। ऐतिहासिक शक्ति पीठ मनसा देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने 31 चांदी और दो सोने के नग मां के चरणों में अर्पित किए। वहीं पेटीएम से महज 361 रुपये का चढ़ावा चढ़ा। जबकि मनसा देवी और कालका स्थितकाली माता मंदिर के दानपात्र में भक्तों ने 14 लाख 23 हजार 980 रुपये का चढ़ावा आया।
दुकानों पर भी नहीं दिखी ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा
मंदिर परिसर में अधिकतर प्रसाद की दुकानों में ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा नहीं दिखी। यूं तो प्रशासन लोगों को ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए प्रोत्साहित करता दिखा। लेकिन मंदिर परिसर में प्रसाद की दुकानों पर ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा का अभाव रहा।

पेटीएम से चार दिन आए सिर्फ 1604 रुपये का चढ़ावा
पेटीएम से चार दिन आए सिर्फ 1604 रुपये का चढ़ावा
- फोटो : अमर उजाला
पेटीएम से चार दिन आए सिर्फ 1604 रुपये का चढ़ावा
तारीख पेटीएम से चढ़ावा लोगों की संख्या
25 मार्च 555 रुपये 9
26 मार्च 440 रुपये 7
27 मार्च 251 रुपये 7
28 मार्च 361 रुपये 3
वाई-फाई सेवा नहीं हुई शुरू
मंदिर परिसर में वाईफाई सेटअप भी लग चुके हैं। लेकिन चैत्र नवरात्र के पहले दिन ही डिजिटल इंडिया से जुड़ी दो अहम योजनाएं विफल रहीं। मंदिर में लगा वाईफाई नवरात्र के पहले दिन बंद रहा। मां के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं ने वाईफाई चलाने की कोशिश की। लेकिन निराशा ही हाथ लगी। श्रद्धालुओं को 10 एमबीपीएस की स्पीड देने का वादा किया था। लेकिन प्रशासन की यह योजना विफल रही।