फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   panchkula literature festival from 20 december

साहित्य के शौकीनों के लिए लिटरेचर फेस्ट आज से

Sat, 20 Dec 2014 10:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 20 Dec 2014 10:36 AM IST
विज्ञापन
panchkula literature festival from 20 december

रयूमर बुक्स इंडिया की ओर से सेक्टर-4 स्थित सतलुज पब्लिक स्कूल में शनिवार से दो दिवसीय पंचकूला लिटरेचर फेस्ट (पीएलएफ) शुरू होगा। इस फेस्ट में साहित्यिक दुनिया के जाने-माने 40 साहित्यकार शामिल होंगे।

विज्ञापन


फेस्टिवल का उद्घाटन डीसी विवेक आत्रेय करेंगे। समारोह में सीबीएसई रीजनल डायरेक्टर आरजे खंडेराव और गायिका एवं लेखिका डॉली गुलेरिया शामिल होंगी। विधायक ज्ञान चंद गुप्ता मुख्य अतिथि होंगे। सविता भट्टी, जसराज भट्टी विशेष अतिथि होंगे। लिट फेस्ट में केतन भगत, पवित कौर, मेघा रामास्वामी, क्रिस्टोफर सी डायले, रमेश मेनन आदि भाग लेंगे।
विज्ञापन


यंग इंडियंस (वाई) और कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) आयोजन में मुख्य सहयोग कर रहे हैं। रयूमर बुक्स इंडिया के प्रबंध निदेशक रीकृत सेराय ने बताया कि पीएलएफ का लक्ष्य है कि ट्राईसिटी को देश के साहित्यिक नक्शे पर लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां के विचारकों को एक मंच पर आने का मौका दिया जाए। उन्होंने बताया कि हर दिन सक्रिय पैनल डिस्कशन होगी, नई किताबों का विमोचन होगा, जाने-माने प्रकाशकों और साहित्यिक प्रतिनिधियों के साथ खास बातचीत भी होगी। पहले दिन की मुख्य विशेषता साद बिन जंग की नई किताब ‘माटाबेले डॉन’ का विमोचन होगा और पीटर स्मिथ मौके पर उपस्थित रहेंगे।

रयूमर बुक्स इंडिया की संस्थापक राधिका पानीकर ने कहा कि इस साल उत्तर क्षेत्र के 100 प्रमुख स्कूलों से सहभागिता की उम्मीद है। स्कूल की प्रिंसिपल कृत सेराय ने कहा कि पीएलएफ में जानी मानी हस्तियों के साथ फिल्म निर्माताओं को भी आमंत्रित किया गया है। विशेष आमंत्रित अतिथियों में सविता भट्टी, बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप और लेखिका निरूपमा दत्ता शामिल हैं।


किताबों का दान देने की अपील
लोगों में किताबें पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए डोनेटएबुक अभियान की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। इसमें 200 से अधिक इंस्टीट्यूट शामिल हैं। वहां बड़े-बड़े बॉक्स लगाए गए हैं। लोगों को उनमें किताबों का दान देने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed