फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula got the gift of electric buses

Haryana News: पंचकूला को मिली इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, सात दिन करें मुफ्त यात्रा, जानें किराया और रूट

Fri, 08 Mar 2024 06:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Mar 2024 06:44 PM IST
सार

पंचकूला को शुक्रवार को इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिली है। खास बात यह है कि सात दिन लोग मुफ्त में यात्रा कर सकते हैं। इसके बाद किराया लगेगा।विधानसभा अध्यक्ष ने इन बसों को हरी झंडी दिखाई। आने वाले समय पर लोगों की मांग के आधार पर बसों की संख्या में इजाफा भी किया जाएगा।

विज्ञापन
Panchkula got the gift of electric buses
पंचकूला को मिली इलेक्ट्रिक बसों की सौगात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने शुक्रवार को पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित बस स्टैंड से हरियाणा सिटी बस सर्विस के तहत पांच इलेक्ट्रिक एसी बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बसों के शुरू होने से जहां नागरिकों को शहर के अंदर किफायती दरों पर बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी होगी, वहीं पर्यावरण को भी फायदा होगा। विस अध्यक्ष ने कहा कि यात्री सात दिनों तक इन बसों में नि:शुल्क सफर कर सकेंगे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, मेयर कुलभूषण गोयल और अन्य ने इलेक्ट्रिक बस के माध्यम से शिव मंदिर सेक्टर-9 पंहुचे और भगवान शिव के दर्शन किए।

विज्ञापन


इससे पूर्व आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचकूला और करनाल में सिटी बस सर्विस का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की सिटी बस सर्विस देशभर में अपने आप में एक अनूठी पहल है। हरियाणा सिटी बस सर्विस लिमिटिड के माध्यम से प्रदेश के बड़े शहरों फरीदाबाद, गुरूग्राम व मानेसर के साथ-साथ पानीपत और जगाधरी में यह बस सेवा पहले ही आरंभ हो चुकी है। अब जल्द ही इस सेवा का विस्तार करते हुए इसे रोहतक, हिसार, अंबाला, सोनीपत व रेवाड़ी में शुरू किया जाएगा। इन 12 शहरों के लिए 375 इलेक्ट्रिक बसों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा की सिटी बस सर्विस की शुरुआत होने से नागरिक सस्ती दरों पर एसी बसों में सफर कर सकेंगे।

विज्ञापन

विस अध्यक्ष ने सीएम का जताया आभार

हरियाणा विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने पंचकूला को इलेक्ट्रिक बसों की सौगात देने पर सीएम मनोहर लाल का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के शुरू होने से नागरिकों को शहर के अंदर आवागमन में विशेष सुविधा तो होगी ही साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Panchkula got the gift of electric buses

इलेक्ट्रिक बसों की संख्या को 50 तक बढ़ाया जाएगा

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में पंचकूला में पांच इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत की गई है और आवश्यकता और लोगों की मांग के अनुसार इनकी संख्या को 50 तक बढ़ाया जाएगा। एक इलेक्ट्रिक बस में 45 लोगों के बैठने और 18 से 20 लोगों के खड़े होने की क्षमता है। 30 मिनट के चार्जिंग पर इसे 200 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। एक वर्ष में यह बस 70 हजार किलोमीटर का सफर तय करेगी। बस में यात्रियों की सुविधा के लिए पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, पैसेंजर इन्फोरमेंशन सिस्टम, पैनिक बटन, सीसीटीवी सर्विलांस और आईटीएमएस अनेबल्ड सिस्टम की सुविधा दी गई है।

30 रुपये होगा अधिकतम किराया

इन बसों में यात्री रियायती दरों पर सफर कर सकेंगे। 1 से 5 किलोमीटर के लिए 10 रुपये, 5 से 8 किलोमीटर के लिए 15 रुपये, 8 से 11 किलोमीटर के लिए 20 रुपये, 11 से 14 किलोमीटर के लिए 25 रुपये और 14 से 17 किलोमीटर के लिए 30 रुपये किराया निर्धारित किया गया हैं। वर्तमान में निर्धारित रूटों के अनुसार बसें अधिकतम 16.03 किलोमीटर का सफर तय करेंगी।

इन रूटों पर चलेंगी बसें

इलेक्ट्रिक बस सेक्टर-5 बस स्टैंड से सेक्टर-4, 11, 10, 14-15, 12ए और अन्य रूटों से होती हुई पटियाला चौक जीरकपुर से सिंघपुरा पंहुचेगी। इसी प्रकार वापसी में सिंघपुर से इन्ही रूटों को कवर करते हुए सेक्टर-5 बस स्टैंड पहुंचेगी। फिर बस स्टैंड से सेक्टर-2, 5, 7, 8, 9, 10, 11, 17-18 होकर हाउसिंग बोर्ड चौक पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि पहली बस सेक्टर-5 बस स्टैंड से सुबह 6:30 बजे चलेगी और अंतिम बस सिंघपुरा से बस स्टैंड के लिए रात 8:45 बजे चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed