{"_id":"5edf22eb721e16774a3ba1c385f2ebcf","slug":"panchkula-bjp-leader-complaint-of-life-danger-from-inld-leader-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता ने इनेलो नेता से जान को खतरा बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता ने इनेलो नेता से जान को खतरा बताया
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sat, 20 Feb 2016 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला में भाजपा किसान सेल के नेता विजय गुलिया ने क्षेत्र के एक वरिष्ठ नेता से खुद को एवं परिवार की जान को खतरा बताया है। नेता ने सीएम विंडो और एमडीसी पुलिस थाने में शिकायत दी है। विजय गुलिया ने बताया है कि वह गुड़गांव में प्राइवेट नौकरी करते हैं और उनकी बुजुर्ग मां, बच्चे एवं पत्नी एमडीसी में रहते हैं।
विज्ञापन
शिकायत में विजय गुलिया ने आरोप लगाया है कि पंचकूला के इनेलो के एक नेता ने उनकी माजरी चौक स्थित दुकान पर कब्जा कर रखा है। जब दुकान को खाली करने के लिए कहा गया तो उन्होंने घर पर असामाजिक तत्व भेजकर परिवार को धमकाया।
विज्ञापन
आरोप है कि नेता ने कर्मचारियों को घर पर भेजकर दुकान खाली करवाने की बात दोबारा कहने और कोर्ट में चल रहे केस वापस लेने के लिए धमकी दी है। यह लोग पत्नी मधु बाला को धमकी देकर गए हैं। गुलिया ने बताया कि इसी नेता ने इंडस्ट्रियल एरिया में एक प्लाट पर कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में जांच शुरू की
मामले में जांच अधिकारी सुरबीर सिंह ने बताया कि उनके पास सीएम विंडो एवं विजय गुलिया से शिकायत आ चुकी है। पीड़ित के ब्यान दर्ज कर लिये गये हैं। जाट आरक्षण के कारण फिलहाल ड्यूटी लगी हुई है। जल्द ही आरोपी के भी ब्यान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।