{"_id":"6845e6dc6a13bdba8600a0ad","slug":"panchkula-administration-should-take-care-of-repairing-storm-drain-chandigarh-news-c-71-1-spkl1025-129941-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बरसाती ड्रेन को ठीक करने की सुध ले पंचकूला प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बरसाती ड्रेन को ठीक करने की सुध ले पंचकूला प्रशासन
विज्ञापन
जीरकपुर। पंचकूला के सेक्टर-20 और 21 की तरफ से बरसाती पानी की निकासी वाली ड्रेन पीरमुच्छल्ला में से होते हुए आगे जाती है। पीरमुच्छल्ला निवासियों ने ड्रेन को ठीक करने की पंचकूला प्रशासन से मांग की है। बताया कि इस क्षेत्र में वर्ष 2023 में बाढ़ की स्थिति बन गई थी जिसका मुख्य कारण यही ड्रेन थी। इसी ड्रेन के रास्ते घर का पानी ओवरफ्लो होकर पीरमुच्छल्ला क्षेत्र में भर गया था और यहां की सभी सोसाइटियां बाढ़ की चपेट में आ गई थी। इसके विरोध में क्षेत्र वासियों की ओर से 29 जुलाई 2023 को प्रदर्शन भी किया गया था। इसके बाद पंचकूला प्रशासन द्वारा ड्रेन को बनाने का काम शुरू कर दिया था जोकि अब बीच में ही छोड़ दिया गया है। करीब 30 फीट लंबा ड्रेन का हिस्सा अपनी पहली स्थिति में ही पड़ा हुआ है जिसे लेकर क्षेत्र निवासियों द्वारा आज फिर से पंचकूला प्रशासन से मांग की है कि इसे जल्द मुकम्मल कर दिया जाए।
ठीक नहीं किया तो ड्रेन को बंद कर देंगे
इस ड्रेन को जल्द ठीक किया जाए। अगर बरसात का मौसम शुरू होने से पहले इसको न बनाया गया तो हम इस ड्रेन को आगे से बंद कर देंगे और पंचकूला की तरफ से आने वाले पानी को रोक देंगे। इसके चलते पीरमुच्छल्ला क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आने से बच सकता है। इस ड्रेन को आगे से बंद करने के बाद पंचकूला क्षेत्र में होने वाले नुकसान की सारी जिम्मेवारी पंचकूला प्रशासन की होगी।- गुरसेवक पूनिया, पीरमुच्छल्ला।
हम 2023 जैसे हालात नहीं देखना चाहते
वर्ष 2023 में जो हालात पीरमुच्छल्ला क्षेत्र में बने थे हम दोबारा से नहीं देखना चाहते। अगर बरसात के दिनों में लोगों का नुकसान होता है तो उसकी सारी जिम्मेदारी पंचकूला प्रशासन की होगी। - निर्भय सिंह स्थानीय निवासी।
विज्ञापन
पंचकूला प्रशासन ध्यान दे इस ओर
बीते दिनों जीरकपुर में आए पंजाब के लोकल बॉडीज मिनिस्टर डीआर नवजोत सिंह ने भी इस ड्रेन का समाधान करने के लिए कहा था। इसकी ओर जिला पंचकूला प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।- जसबीर सिंह, पीर मुछल्ला।
काम शुरू कर दिया जाएगा
हमने इस ड्रेन को ठीक करने संबंधी पूरी तैयारी कर ली है। इसे ठीक करने का काम कल से शुरू करवा दिया जाएगा। बरसात का मौसम शुरू होने से पहले मुकम्मल कर दिया जाएगा। - नरेंद्र पायल, एक्सियन, हुड्डा, पंचकूला