{"_id":"6335825c626dc3065b5692ad","slug":"panchkula-administration-bans-pitbull-and-rottweiler-dog-breeds","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में खूंखार कुत्ते बैन: नगर निगम ने पास किया प्रस्ताव, पिटबुल व रोटविलर मिक्स रखा तो खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में खूंखार कुत्ते बैन: नगर निगम ने पास किया प्रस्ताव, पिटबुल व रोटविलर मिक्स रखा तो खैर नहीं
Thu, 29 Sep 2022 05:04 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 29 Sep 2022 05:04 PM IST
सार
कुत्ता पालने के शौकीनों को शहर में अब और जेब ढीली करने पड़ेगी। अब पंचकूला में कुत्तों का पंजीकरण करवाना आवश्यक है। अगर कोई इसका उल्लंघन करता मिला तो उस पर 2000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
पिटबुल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के अलग-अलग स्थानों से खूंखार कुत्तों के काटने की खबरें लगातार आ रही हैं। इस बीच हरियाणा की पंचकूला नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किया है। प्रस्ताव के मुताबिक अब पंचकूला में खूंखार कुत्तों को रखने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
पंचकूला नगर निगम की आम बैठक में महापौर कुलभूषण गोयल ने कहा कि पंचकूला निवासियों को घर में पिटबुल और रोटरविलर मिक्स कुत्ते की नस्ल रखने की अनुमति नहीं होगी। नगर निगम पंचकूला ने यह निर्णय कानपुर नगर निगम की तर्ज पर लिया है है। महापौर ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति इन कुत्तों की नस्लों को घर में रखता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। अभी यह स्थिति साफ नहीं है कि जुर्माना न भरने पर दोषियों को क्या सजा मिलेगी।
विज्ञापन
उधर, कुत्ता पालने के शौकीनों को शहर में अब और जेब ढीली करने पड़ेगी। अब पंचकूला में कुत्तों का पंजीकरण करवाना आवश्यक है। अगर कोई इसका उल्लंघन करता मिला तो उस पर 2000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बाप बना हैवान: नाबालिग बहनें बोलीं- मुंह में कपड़ा ठूंस पिता करता है दुष्कर्म, जबरन शराब व सिगरेट भी पिलाता है