फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchayat took initiative to stop drug addiction, drug addicts attacked with knife, case on 11

Chandigarh News: नशा रोकने के लिए पंचायत ने की पहल, नशेड़ियों ने चाकू से किया हमला, 11 पर केस

Sun, 13 Aug 2023 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Panchayat took initiative to stop drug addiction, drug addicts attacked with knife, case on 11
खरड़। गांव चोलटा खुर्द में नशा करने और बेचने वालों को रोकने के लिए ग्रामीणों ने उनकी जमानत न करने को लेकर बैठक की। इसके बाद कुछ नशेड़ियों ने आकर इस फैसले के विरोध में पीड़ित और पंचायत सदस्यों के साथ मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों की पहचान मणिकरन सिंह वासी गांव सकरूलापुर, लियाकत अली वासी गांव बजहेड़ी, शिंदरा वासी चोलटा खुर्द, काला, सुशील कुमार, करण सिंह, अनु, बंटी, जुली, ठोलू उर्फ जग्गी बराड़ और संजीव कुमार उर्फ बंटू वासी गांव चोलटा खुर्द के रूप में हुई है। धर्मपाल सिंह की शिकायत पर सदर खरड़ पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता धर्मपाल सिंह (49) वासी गांव चोलटा खुर्द ने बताया कि उनके गांव में 10 अगस्त को शाम साढ़े सात बजे गांव के लोग, सरपंच और पंचायत मेंबर नशा करने और बेचने वालों के संबंध में वोट के लिए इकट्ठा हुए थे कि गांव में नशे की बिक्री न हो। इसे लेकर वोट डालकर एक-दो दिन में फैसला लिया जाएगा। जब इस बैठक के बाद सभी लोग घर जाने लगे तो इतनी देर में मणिकरन और लियाकत अली आए जिन्होंने आते ही बोला कि बैठक क्यों कर रहे हो जब इनका जवाब दिया कि वह नशे वालों के खिलाफ बैठक कर रहे हैं तो उन्होंने गुस्से में आकर उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। इतनी देर में उन्होंने फोन कर और नौ-दस साथियों को बुला लिया जो उसके साथ, सरपंच और पंचायत के अन्यों सदस्यों के साथ गाली गलौज और धक्का-मुक्की करने लग गए। इसके बाद मणिकरन सिंह ने चाकू से उसके सिर पर हमला किया। इसके बाद लियाकत अली ने चाकू से हमला उसे जान से मारने के लिए किया लेकिन उसके शोर मचाने पर सभी आरोपी मौके से भाग गए। वहीं, उसे इलाज के लिए उसे सिविल अस्पताल खरड़ में दाखिला कराया गया जहां उसकी दाईं बाजू पर चार टांके लगे और शरीर पर भी कई जगह चोट के निशान हैं। पुलिस अभी सभी आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed