{"_id":"ce55d44a1ed8737358b2c6e4527e61fa","slug":"panchayat-members-will-be-selected-through-evm-first-time-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां पहली बार ईवीएम से चुने जाएंगे गांवों के मुखिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां पहली बार ईवीएम से चुने जाएंगे गांवों के मुखिया
मनोज कुमार/अमर उजाला, रेवाड़ी
Updated Tue, 14 Jul 2015 12:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बाद अब गांव की सरकार का मुखिया भी ईवीएम से चुना जाएगा। हरियाणा में आगामी पंचायती राज चुनावों में पहली बार मतदाता ईवीएम का बटन दबाकर सरपंच चुनेंगे। राज्य के हर बूथ पर ईवीएम से होने वाले चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सभी जिला मुख्यालयों पर ईवीएम भी भेज दी है और चेकिंग का कार्य शुरू हो चुका है। हालांकि पंचों का चुनाव बैलेट पेपर से होगा। मतदाता को पर्ची दी जाएगी और बैलेट पेपर पर मुहर लगाकर वह मतपेटी में डालेगा।
विज्ञापन
दो जिलों में ब्लॉक समिति और जिप सदस्य की वोटिंग होगी ईवीएम से
रेवाड़ी और पंचकूला में ब्लॉक समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव भी ईवीएम से होंगे। दोनों जिलों में बेंगलुरु से विशेष मल्टीपर्पज ईवीएम आएंगी, जिनमें ब्लॉक समिति और जिला परिषद सदस्य दोनों को वोट दिया जा सकेगा। इसमें एक कंट्रोल यूनिट और दो बैलेटिंग यूनिट होगी। इन दो बैलेटिंग यूनिट में एक ब्लॉक समिति और दूसरी जिला परिषद सदस्य के उम्मीदवार की होगी।
विज्ञापन
25 जुलाई को पूरा होगा कार्यकाल
जिला परिषद, ब्लॉक समिति और ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 25 जुलाई को पूरा हो रहा है। इसके बाद इनका कार्य अधिकारियों के पास आ जाएगा, जो कार्य 25 जुलाई तक पूरे नहीं हुए, वे आगे भी जारी रहेंगे। पंचायतों में ग्राम सचिव और ब्लॉक समितियों में समस्त अधिकार बीडीओ के पास होंगे। इसी प्रकार जिला परिषद में डीडीपीओ के पास। 25 जुलाई के बाद किसी भी प्रोजेक्ट पर होने वाले खर्च का हिसाब भी ये अधिकारी ही रखेंगे।
कल मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन
चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूचियों का कार्य भी लगभग पूरा कर लिया गया है। आपत्ति एवं दावों की सभी प्रक्रियाएं खत्म हो चुकी है। 15 जुलाई को इसका अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद न तो कोई वोट जुड़ेगा और न ही कटेगा। राज्य भर में मतदाता सूचियों का प्रकाशन एक साथ किया जाएगा।
पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की तैयारी की जा रही है। प्रदेश में पहली बार ईवीएम से सरपंच के चुनाव होंगे। ईवीएम पहुंच चुकी है और उनकी जांच का कार्य शुरू कर दिया गया है।
- एसी कौशिक, डीडीपीओ, रेवाड़ी