फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   panchayat election: any time apply code and coduct at haryana

पंचायत चुनाव: कभी भी लग सकती है आचार संहिता

Tue, 04 Aug 2015 05:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 04 Aug 2015 05:46 PM IST
विज्ञापन
panchayat election: any time apply code and coduct at haryana

हरियाणा में पंचायत चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राज्य चुनाव आयोग ने अपने स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब आयोग को सरकार की ओर से हरी झंडी का इंतजार है। चुनाव शीघ्र करवाने के लिए आयोग ने सरकार को लिखित में भी पत्र भेज दिया है। लिहाजा, हरियाणा में कभी भी पंचायत चुनाव की घोषणा हो सकती है। इसकी पूरी संभावना है कि अगले सप्ताह हरियाणा में चुनाव की घोषणा हो जाए।

विज्ञापन


आयोग के अधिकारी कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी बैठक कर चुके हैं। पंचायती राज और प्रशासन के अधिकारियाें के साथ जिलो में भी बैठकों का दौर जारी है। पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जा चुका है। मात्र दो जिलों अंबाला और गुड़गांव में मतदाता सूचियों का कुछ काम बचा है, लेकिन बाकी 19 जिलों में चुनाव करवाने के लिए आयोग पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन


इससे पहले प्रदेश में वर्ष 2010 में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान पंचायती राज चुनाव हुए थे। जिनमें चुनाव जीतकर आए अधिकतर प्रजातंत्र के प्रहरी कांग्रेस से संबंधित थे। 2010 में हुए चुनाव के दौरान प्रदेश में कुल 971 सरपंच, 8 हजार 596 पंच, 1792 पंचायत समिति सदस्य तथा 244 जिला परिषद सदस्यों का चुनाव हुआ था। उस समय हुए चुनाव में प्रदेश में कुल 63 लाख 98 हजार 42 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट:
हमारी तरफ से तैयारियां पूरी हैं। मतदाता सूची के सत्यापन का काम पूरा हो चुका है। सरकार को पत्र लिखा है। सरकार की अनुमति मिलते ही दो से चार दिन में चुनाव की घोषणा कर दी जाएगी।
-राजीव शर्मा, राज्य चुनाव आयुक्त हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed