फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pancham Sandhya Ferry was organised on the occasion of Shri Ram Katha.

Chandigarh News: श्रीराम कथा के उपलक्ष्य में पंचम संध्या फेरी का हुआ आयोजन

Sat, 01 Nov 2025 12:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Pancham Sandhya Ferry was organised on the occasion of Shri Ram Katha.
चंडीगढ़। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान और श्री राम कृपा सेवा ट्रस्ट चंडीगढ़ की ओर से प्रदर्शनी ग्राउंड सेक्टर 34 में 23 से 29 नवंबर तक सात दिवसीय श्री राम कथा आयोजित की जा रही है। इसका समय प्रतिदिन सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

कथा संस्थान के संचालक एवं संस्थापक आशुतोष महाराज की शिष्या श्रेया भारती करेंगी। कथा के प्रचार एवं लोगों तक आमंत्रण पहुंचाने हेतु शहर के विभिन्न सेक्टरों में प्रतिदिन संध्या फेरियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को सेक्टर 22 में पंचम संध्या फेरी निकाली गई। इसका आरंभ श्री सत्यनारायण मंदिर सेक्टर 22-सी से मंदिर सभा एवं महिला संकीर्तन मंडल के सभी सदस्यों ने प्रभु का विधिवत पूजन एवं नारियल फोड़कर किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर संस्थान की तरफ से उपस्थित साध्वी संयोगिता भारती ने बताया कि श्री राम कथा एक आदर्श जीवन जीने की शिक्षा देती है। श्री राम का चरित्र मर्यादा, सत्य, धर्म, करुणा और आदर्शों का प्रतीक है। इस कथा को सुनना और कहना एक पुण्य कार्य माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेरी के दौरान भक्तों ने भजन-कीर्तन करते हुए चलते गए। सेक्टर निवासी सरदार कुलविंदर सिंह, विजय शर्मा, बिजवाड़ा रेहड़ी मार्किट एसोसिएशन एवं शास्त्री मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने फेरी का स्वागत किया। फेरी सेक्टर 22-डी एवं 22-बी के प्रमुख मार्गों से होती हुई वापिस श्री सत्यनारायण मंदिर सेक्टर 22-सी पहुंची। प्रभु की आरती के साथ इसका समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed