फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pan India gang committing fraud by giving fake joining letter in the name of job busted

Chandigarh News: नौकरी के नाम पर फर्जी जॉइनिंग लेटर देकर फर्जीवाड़ा करने वाले पैन इंडिया गिरोह का भंडाफोड़

Tue, 23 Apr 2024 05:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Pan India gang committing fraud by giving fake joining letter in the name of job busted
चंडीगढ़। साइबर क्राइम की टीम ने चंडीगढ़, दिल्ली, मुंबई, रांची, सूरत, अहमदाबाद, जयपुर, जोधपुर, भुवनेश्वर, कोलकाता व इंदौर में लोगों को फर्जी प्लेसमेंट सेवाओं के जरिए नौकरी के नाम पर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर धोखाधड़ी करने वाले पैन इंडिया गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में जांच टीम ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपी मोहम्मद दानिश, सुनील सिंह उर्फ राकेश, सुमित और अविनाश कुमार उर्फ गौरव खोटे को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के दिल्ली व नोएडा में स्थित इनके ठिकानों से छह मोबाइल फोन, दो फर्जी आधार कार्ड और पैरामाउंट एचआर की 10 खाली रसीदों सहित अन्य कई दस्तावेज बरामद किए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शहर निवासी एक युवती द्वारा शिकायत दी गई थी कि उसने अपना बायोडाटा नौकरी डॉट काॅम वेबसाइट पर अपलोड किया था। इसके चलते उसे 2 नवंबर 2023 को चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित एससीओ नंबर 142-143-144 पहली मंजिल में साक्षात्कार के लिए मेल आईडी srhrexecutive009@gmail.com से मेल प्राप्त हुआ। जब वह ई-मेल में दिए गए पते पर इंटरव्यू के लिए गई तो वहां उसकी मुलाकात तीन लड़कों और एक लड़की से हुई। एक व्यक्ति ने अपना नाम मोहित राजपूत बताया जबकि दूसरे व्यक्ति ने अपना परिचय एचआर के रूप में दिया। बिना साक्षात्कार के ही उसे वहां मौजूद लड़की ने बताया कि उसका चयन मोहाली के मैक्स हॉस्पिटल में हो गया है और उसे पैरामाउंट एचआर सर्विसेज के नाम पर ज्वाइनिंग लेटर दिया गया और लेटर पर ईमेल आईडी पैरामाउंट सर्विसेज 999 दी गई थी।
विज्ञापन

मोहाली अस्पताल में ज्वाइन करने गई तो हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा

युवती को बताया गया कि कंपनी की ओर से उसे एक लैपटॉप व बैग दिया जाएगा और इसके लिए उसे 21500 रुपये जमा करवाने होंगे। उन्होंने युवती को एक स्कैनर दिया जिस पर उसने 21500 रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाकायदा उसे पैरामाउंट एचआर सर्विसेज के नाम पर भुगतान रसीद भी दी गई। उसके एक-दो दिन बाद युवती को अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन आया और दोबारा रुपयों की डिमांगड की गई। लेकिन युवती जब दोबारा ई-मेल वाले कार्यालय के पते पर गई तो पता चला कि वह कार्यालय बंद कर दिया गया है और केवल दो दिनों के लिए ही किराए पर लिया गया था। इसके बाद युवती ज्वाइनिंग के सिलसिले में मैक्स अस्पताल मोहाली गई तो उसे पता चला कि वहां ऐसी कोई नौकरी ही नहीं है। इस तरह आरोपियों ने युवती को नौकरी का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर उसे 21500 रुपये का चूना लगा दिया। इस मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी एक्ट 419, 420, 467, 468, 471, 120-बी के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed