फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pakistani spy companion on punjab police custody

पाक जासूस का साथी 18 फरवरी तक रिमांड पर

Sun, 14 Feb 2016 12:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Sun, 14 Feb 2016 12:26 PM IST
विज्ञापन
pakistani spy companion on punjab police custody

पठानकोट में मामून छावनी से पकड़े गए पाकिस्तानी जासूस इरशाद अहमद के साथी साजिद हुसैन को पंजाब पुलिस रिमांड पर लाई है। पुलिस जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले की कोर्ट से उसे ट्रांजिट रिमांड पर लाई और स्थानीय अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी साजिद को 18 फरवरी तक के लिए रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन


बीते दिनों मामून छावनी में मजदूरी कर रहे पाकिस्तानी जासूस को इरशाद अहमद को पकड़ा गया था। मामून थाना प्रभारी राजिंद्र मन्हास ने बताया कि पाकिस्तानी एजेंट इरशाद ने पूछताछ में बताया था कि वह यहां की तस्वीरें जम्मू कश्मीर के पुंछ में रहने वाले अपने मौसी के बेटे साजिद हुसैन को भेजता था।
विज्ञापन


साजिद इन तस्वीरों को पाकिस्तान में बैठे आकाओं तक पहुंचाता था। इसके बाद रा और पुलिस इरशाद को लेकर पुंछ गई थी। वहां जम्मू कश्मीर पुलिस ने साजिद को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पंजाब पुलिस पाक जासूस इरशाद के साथी साजिद हुसैन पुत्र खातम हुसैन निवासी हाडी थाना सुरनकोट जिला पुंछ से लेकर आई। उसे आज कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि साजिद हुसैन माना है कि वह इरशाद से मिली तस्वीरें पाकिस्तान में अपने आकाओं के पास भेजता था। यह भी पता चला है कि साजिद हुसैन जम्मू कश्मीर में विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों में काल सेंटरों में कार्य करता था। कोर्ट ने साजिद को 18 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed