{"_id":"9bc631162313fdb85eabea0e73bdc86b","slug":"pakistani-lady-chand-narko-test-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारको टेस्ट से सामने आएगी पाक महिला की सच्चाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारको टेस्ट से सामने आएगी पाक महिला की सच्चाई
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Sun, 09 Aug 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
जालंधर में बिना पासपोर्ट और टिकट पकड़ी गई पाकिस्तानी महिला चांद का अब नारको टेस्ट करवाया जाएगा। जीआरपी और खुफिया एजेंसियां सोमवार को उसे हरियाणा के मधुबन लेकर जाएंगी, जहां एक घंटे तक चांद का नारको टेस्ट किया जाएगा। चांद उर्फ फौजिया सलमान जीआरपी से दाल के बजाय फिर से गोश्त की मांग करने लगी है।
विज्ञापन
उसने कहा कि वह खाने में दाल नहीं खाएगी। वहीं ड्यूटी में तैनात पुलिस मुलाजिमों ने उससे कह दिया है कि थाने में सिर्फ वैष्णव भोजन मिलता है। गोश्त नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
चांद पूरे दिन में चार बार नमाज अदा करती है। चांद के लिए जीआरपी की तरफ से वायरलेस रूम उपलब्ध करवाया गया है। उसकी निगरानी के लिए एक थानेदार और दो लेडी हेडकांस्टेबल तैनात हैं।
विज्ञापन