अटारी लौटा दिल्ली गया जत्था, नहीं मिला पाक महिला का मामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली गया पाकिस्तानी जत्था अटारी लौटा तो एक-एक यात्री से जीआरपी ने पूछताछ की, लेकिन पाक महिला चांद का मामा नहीं मिला।
खुफिया एजेंसी, इमीग्रेशन विभाग और कस्टम विभाग की स्पेशल टीम द्वारा हर डिब्बे में सवार यात्री से पूछताछ की गई। चांद अपने जिस मामा का जिक्र कर रही थी, वह जत्थे में नहीं मिला।
वहीं दूसरी ओर, पाक महिला चांद उर्फ फौजिया सुलतान का पांच दिन का पुलिस रिमांड शुक्रवार को खत्म हो गया। चांद को जीआरपी टीम द्वारा सीजीएम युक्ति बाला की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है।
जीआरपी चाहती थी और दिनों का रिमांड
जीआरपी सूत्रों के अनुसार चांद मामले में जीआरपी अधिक दिनों का रिमांड चाहती थी। इसके लिए सरकारी वकील ने जज से अपील भी की थी, जिसे जज ने नामंजूर कर दिया। 31 जुलाई को चांद जालंधर रेलवे स्टेशन से बिना टिकट और पासपोर्ट के पकड़ी गई थी।
तब उसने जांच अधिकारियों को यही कहा था कि वह अटारी से अपने मामा रशीद निवासी कराची के साथ आई है जो ट्रेन के कोच नंबर तीन में बैठा हुआ है। जीआरपी की टीम ने उसके मामा को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।