{"_id":"63fb5725322e149e38082733","slug":"pakistani-drone-shot-down-by-bsf-in-gurdaspur-of-punjab-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दिखा पाकिस्तान ड्रोन, मुस्तैद BSF जवानों ने मार गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दिखा पाकिस्तान ड्रोन, मुस्तैद BSF जवानों ने मार गिराया
Sun, 26 Feb 2023 06:33 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 26 Feb 2023 06:33 PM IST
सार
बीएसएफ के डीआईजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि गुरदासपुर सेक्टर के अधीन चौकी कस्सोवाल पर बीएसएफ के 113 बटालियन के जवानों ने शनिवार और रविवार मध्यरात्रि करीब 2:12 बजे पाकिस्तानी ड्रोन को देखा।
विज्ञापन
पाकिस्तानी ड्रोन।
- फोटो : @BSF_India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के गुरदासपुर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने फायरिंग कर पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। मुस्तैद जवानों ने पाकिस्तान की हथियार और हेरोइन भेजने की एक और साजिश को नाकाम कर दिया है। बीएसएफ के डीआईजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि गुरदासपुर सेक्टर के अधीन चौकी कस्सोवाल पर बीएसएफ के 113 बटालियन के जवानों ने शनिवार और रविवार मध्यरात्रि करीब 2:12 बजे पाकिस्तानी ड्रोन को देखा।
विज्ञापन
इसके बाद मुस्तैद बीएसएफ जवानों ने ड्रोन पर करीब 60 से 70 फायरिंग की और पांच रोशनी करने वाले बम भी दागे। इसी बीच ड्रोन गांव शहजादा के इलाके में जा गिरा। सर्च अभियान के दौरान जवानों ने ड्रोन को अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि देश विरोधी ताकतों को मंसूबों को कई बार नेस्तनाबूद किया गया है लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बीएसएफ के जवान अपनी ड्यूटी को तनदेही से निभा रहे हैं और देश के सीमाओं की रक्षा में दिन रात मुस्तैद हैं। उन्होंने कहा कि भले ही देश विरोधी ताकतें जितनी मर्जी अपनी कोशिश कर लें लेकिन उन्हें हर बार मुंह की ही खानी पड़ेगी।
विज्ञापन