{"_id":"639e993ee2d2f56bb11298af","slug":"pakistani-drone-seen-inside-indian-territory-at-chandu-wadala-post-of-bsf-in-dera-baba-nanak","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: डेरा बाबा नानक में 250 मीटर की ऊंचाई पर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने की फायरिंग तो लौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: डेरा बाबा नानक में 250 मीटर की ऊंचाई पर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने की फायरिंग तो लौटा
Sun, 18 Dec 2022 11:29 AM IST
निवेदिता वर्मा
एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 18 Dec 2022 11:29 AM IST
सार
जवानों द्वारा फायरिंग किए जाने के बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान की तरफ चला गया। आसपास के इलाकों में सर्चिंग की जा रही है।
विज्ञापन
सर्च करते बीएसएफ जवान।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक में बीएसएफ की चंदू वडाला चौकी पर 250 मीटर की ऊंचाई पर भारतीय क्षेत्र में एक पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। जवानों द्वारा फायरिंग किए जाने के बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान की तरफ चला गया। आसपास के इलाकों में सर्चिंग की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक 17 दिसंबर की रात को बीओपी चंदू वडाला पर तैनात जवानों ने भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे पाकिस्तानी ड्रोन पर 40 फायर और रोशनी छोड़ने वाले से इलू बम्ब दागे। डीआईजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि संबंधित क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीएसएफ के जवान देश विरोधी ताकतों के मंसूबों को नेस्तनाबूद करने के लिए अपनी ड्यूटी को मुस्तैदी के साथ निभा रहे हैं।
विज्ञापन