फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pakistani drone entered Indian border in Punjab

Punjab News: भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ जवानों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

Wed, 13 Mar 2024 05:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 13 Mar 2024 05:31 PM IST
सार

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पंजाब में एक बार फिर ड्रोन भारतीय सीमा में घुसा। हालांकि बीएसएफ जवानों की फायरिंग के बाद लौट गया। पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने गांव में सर्च अभियान चलाया। हालांकि अभी तक कुछ नहीं मिला।  

विज्ञापन
Pakistani drone entered Indian border in Punjab
भारत-पाकिस्तान सीमा। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में घुसा। हालांकि मुस्तैद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। भारतीय सीमा में बीएसएफ चौकी बिसोके के पास आसमान में पाकिस्तानी मंडराता ड्रोन दिखाई देने पर बीएसएफ ने ईल्लू बम का इस्तेमाल किया। इसके बाद फायरिंग शुरू की। इस बीच ड्रोन पाकिस्तान लौट गया। पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने गांव में सर्च अभियान चलाया।

विज्ञापन


जलालाबाद के डीएसपी एआर शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात को बीएसएफ जवान सरहद पर गश्त कर रहे थे। उन्होंने चौकी बिसोके के पास आसमान पर पाकिस्तानी ड्रोन मंडराते देखा। इसके बाद जवानों ने ड्रोन पर फायरिंग की। 
विज्ञापन


ड्रोन सुरक्षित पाकिस्तान लौट गया। शर्मा ने बताया कि उक्त इलाके में पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया लेकिन कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। बीएसएफ ने पुलिस को मंगलवार रात ढाई बजे सूचित किया। तीन थानों के 40 कर्मचारी और बीएसएफ के 20 जवानों ने सर्च अभियान चलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed