फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pakistani drone drops weapons into Indian border in Punjab

श्री राम मंदिर: प्राण प्रतिष्ठा से पहले पाक की बड़ी साजिश, ड्रोन से हथियार फेंके, घुसपैठी गिरफ्तार, BSF अलर्ट

Fri, 19 Jan 2024 10:39 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 19 Jan 2024 10:39 PM IST
सार

22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से ठीक पहले पाकिस्तान की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। पंजाब में सीमा सुरक्षा बलों ने हथियारों की खेप पकड़ी है। इसे पाकिस्तान ने ड्रोन से भेजी है। वहीं तरनतारन में एक पाकिस्तानी नागरिक घुसपैठ करते पकड़ गया। इस बीच सीमा पर बीएसएफ जवानों को अलर्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
Pakistani drone drops weapons into Indian border in Punjab
बीएसएफ ने पकड़े हथियार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ जवानों ने चौकसी बढ़ा दी है। 

विज्ञापन


मगर इस बीच पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पंजाब के फिरोजपुर में पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय सीमा में एके-47, दो मैगजीन, 40 कारतूस और 40 हजार भारतीय मुद्रा फेंकी है। यह खेप बीएसएफ बीओपी लक्खा सिंह वाला (जल्लोके) में मिली है। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को गांव जल्लोके में अपने खेत में पानी लगा रहा था। किसान का खेत सीमा सुरक्षा बल की पोस्ट लक्खा सिंह वाला के पास है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात पाकिस्तानी ड्रोन एक बैग खेत में फेंक गया था। किसान ने खेत में पड़े बैग की सूचना गांव के सरपंच को दी। बैग में असलहा देख सरपंच ने बीएसएफ को सूचित किया। बीएसएफ ने बैग खोल कर देखा तो एके-47, दो मैगजीन, 40 कारतूस व 40 हजार रुपये मिले। 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर कार्यक्रम है। इस बीच पाकिस्तान नापाक साजिश में जुटा है। मगर सीमा पर पहले से ही सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नदी, जंगल और जमीन पर बीएसएफ जवान अलर्ट

बीएसएफ जवान घोड़ों, वाहनों व पैदल सरहद पर निगरानी कर रहे हैं। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि सीमा पर जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है। पाकिस्तान की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम पर देश-विदेश के लोगों की नजर है। आतंकी इसमें खलल न डालें इसीलिए सीमा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नदियों में मोटरबोट से गश्त की जा रही है। सीमा से सटे जंगलों में भी बीएसएफ गश्त कर रही है।

पाकिस्तानी नागरिक भी गिरफ्तार

उधर, पंजाब के ही तरनतारन जिले में एक पाकिस्तानी नागरिक को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने काबू किया है। बीएसएफ सूत्रों के अनुसार तरनतारन जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर गुरुवार की रात 11 बजे किसी व्यक्ति के आने की हलचल सुनाई दी। इसके बाद सीमा पर तैनात बीएसएफ की 71 बटालियन सक्रिय हो गई। पिलर नंबर 126/20 के नजदीक भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने वाले व्यक्ति को जवानों ने काबू कर लिया। इसकी पहचान अनवर पुत्र तियादीन निवासी बुर्ज जिला लाहौर के तौर पर हुई। बीएसएफ और पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed