फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pakistani boy entered the Indian border at ferozepur area

भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी लड़का, BSF ने दिखाया बड़ा दिल

Sun, 30 Apr 2017 05:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Sun, 30 Apr 2017 05:16 PM IST
विज्ञापन
Pakistani boy entered the Indian border at ferozepur area
भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी लड़का - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के अबोहर सेक्टर में भारत पाकिस्तान सीमा पर अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुस आए और गिरफ्तार किये गए पाकिस्तानी किशोर को सीमा सुरक्षा बल ने उसे मानवता के आधार पर पाक रेंजर्स के हवाले कर वापस उसके मुल्क भेज दिया है।
विज्ञापन


सीमा सुरक्षा बल के पंजाब फ्रंटियर के वरिष्ठ प्रवक्ता आर एस कटारिया ने आज शाम यहां बताया कि सीमा सुरक्षा बल के जवानो ने अबोहर सेक्टर के सोवरवाली सीमा चौकी पर शुक्रवार दोपहर बाद एक पाक नागरिक को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पूछताछ में उसकी पहचान रज्जाक(15) नामक किशोर के रूप में हुई। वह पाकिस्तान के कसूर जिले का रहने वाला था और गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुस आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक 7 पाक नागरिकों को वापिस भेजा

Pakistani boy entered the Indian border at ferozepur area
भारत-पाकिस्तान बार्डर - फोटो : File Photo
बीएसएफ के सीनियर प्रवक्ता और डीआईजी आरएस कटारिया ने बताया कि शुक्रवार को राजाक (15) पुत्र इकबाल माई वासी पीवी  बिजानी तलवंडी, जिला कसूर (पाक) बीओपी सवरवाली के पास से गलती से भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया था। बीएसएफ की बटालियन 90 के जवानों ने राजाक को पकड़ लिया।

गहन पूछताछ के बाद शनिवार को बीएसएफ ने पाक रेंजरों से संपर्क किया और राजाक को उनके हवाले कर दिया। कटारिया ने बताया कि इस साल बीएसएफ ने पाक रेंजरों को सात पाक नागरिक सौंपे हैं, जो गलती से भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए थे।

उन्होंने बताया कि इस साल जनवरी से अब तक अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसे सात पाक नागरिकों को मानवता के आधार पर वापस उनके मुल्क भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed