फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pakistani boy anvar durrani arrested due to marriage with indian girl, facebook love story

FB पर प्यार और पाक युवक ने भारत आकर कर लिया निकाह, अब हुआ गिरफ्तार

Fri, 03 Mar 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Fri, 03 Mar 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
pakistani boy anvar durrani arrested due to marriage with indian girl, facebook love story
निकाह - फोटो : अमर उजाला
भारतीय युवक सिकंदर के बाद अब पाकिस्तानी युवक अनवर दुर्रानी की प्रेम कहानी सामने आई, जिसमें वह भी गिरफ्तार हो गया है। अनवर दुर्रानी को फेसबुक पर मध्य प्रदेश की साफिया से मोहब्बत हुई। प्यार परवान चढ़ा तो वीजा लेकर भारत आ गया। यह बात 2012 की है।
विज्ञापन


बुधवार को भारत ने 39 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा किया इनमें अनवर दुर्रानी भी था। अनवर की कहानी बिल्कुल फिल्मी है। अनवर 2011 में साफिया के प्यार में गिरफ्तार हुअ। 2012 में वीजा लेकर भारत आया मध्यप्रदेश में साफिया से निकाह रचाया और वहीं रहने लगा।
विज्ञापन


इसी बीच वीजा की अवधि खत्म हो गई। इस पर अनवर ने वीजा बढ़ाने के लिए भारतीय दूतावास अधिकारियों से संपर्क किया। वीजा नहीं बढ़ा। अनवर पाकिस्तान जाने को तैयार नहीं था। अनवर मध्यप्रदेश में ही नाम बदलकर रहने लगा। 4 साल के अंतराल में दो बेटे अयूब और कासिम ने जन्म लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान न लौटना पड़े, इसलिए करने लगा काम

pakistani boy anvar durrani arrested due to marriage with indian girl, facebook love story
निकाह - फोटो : अमर उजाला
अब दो बच्चों का बाप बनने के बाद भी अनवर पाकिस्तान लौटा नहीं चाहता था। वह भारत में ही रहने लगा छोटे-मोटे काम करता और अपने बीवी बच्चे को गुजारा करता। इसी बीच अनवर की मुखबिरी हुई और मध्य प्रदेश कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 11 महीने 20 दिन जेल में काटने के बाद उसकी बुधवार को वतन वापसी हुई।

अनवर हैदराबाद पाकिस्तान का रहने वाला है। अनवर वतन लौटते समय रो रहा था। मांजबाप से मिलने की खुशी के साथ बीवी और दोनों बेटों से बिछड़ने का गम भी था। अनवर कहता है दोनों देशों के बीच वीजा नियम सरल होने चाहिए। अनवर की तरह पाकिस्तान लौटने वाले कुल 39 पाकिस्तानी कैदियों की कहानी की दर्दनाक है।

पाकिस्तान लौटे वाले कैदियों में 33 मछुआरे हैं और 6 सिविलियन अमृतसर, अलवर महाराष्ट्र व गुजरात की जेलों से इन कैदियों को अटारी बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान भेजा गया। बीएसएफ कमांडेंट संजय कुमार ने पाक रेंजर्स मोहम्मद शहजाद को इन कैदियों को सौंपा। इन कैदियों में 33 मछुआरे थे जो गुजरात सीमा में करांची के बंदरगाह से प्रवेश कर गए थे। सभी कैदियों की सजा 1 से 5 साल के बीच की सभी कैदी दोपहर बाद पाकिस्तान लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed