{"_id":"5b757c2f42c792469842d90b","slug":"pakistani-balloon-dropped-in-punjab-s-muktsar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तान से आया एक गुब्बारा, उस पर छपी तस्वीर देखकर पुलिस के फूले हाथ-पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तान से आया एक गुब्बारा, उस पर छपी तस्वीर देखकर पुलिस के फूले हाथ-पैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुक्तसर (पंजाब)
Updated Thu, 16 Aug 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
मुक्तसर में गिरा पाक गुब्बारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस की रात पाकिस्तान से आए एक गुब्बारे ने पंजाब पुलिस की सांसे फूला दी। गुब्बारे में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर छपी है। गुब्बारे में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर छपी है। मामला 14 अगस्त की रात का है। जिन्ना की तस्वीर वाले 12 फुट के गुब्बारे ने मुक्तसर पुलिस व सिविल प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए।
ये गुब्बारा अचानक नगर काउंसिल अध्यक्ष हरपाल सिंह के बूड़ा गुज्जर रोड स्थित खेतों में आ गिरा। काउंसिल अध्यक्ष ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जिन्ना की तस्वीर वाला गुब्बारा मिलने की खबर सुनते ही पुलिस व सिविल प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने तुरंत ही मौके पर पहुंचकर गुब्बारे को कब्जे में ले लिया।
गुब्बारे की जांच में पुलिस को कुछ संदेहास्पद नहीं नजर आया तो पुलिस की सांस में सांस आई। ये गुब्बारा स्वतंत्रता दिवस के चलते पाकिस्तान से हवा के बहाव इस तरफ होने के चलते यहां आकर गिरने की संभावना आंकी जा रही है। गुब्बारा देखने मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो उस पर जिन्ना की तस्वीर के साथ उर्दू में कुछ संदेश लिखा हुआ था। पुलिस गुब्बारे को जांच के लिए पुलिस स्टेशन लाई और उर्दू माहिर को बुलाया ताकि गुब्बारे पर लिखा संदेश पढ़ा जा सके।

हवा के रूख्र से भारत आ गया गुब्बारा
मुक्तसर में गिरा पाक गुब्बारा
जब संदेश पढ़ा गया तो उस पर स्वतंत्रता दिवस को लेकर शुभकामनाओं वाला संदेश लिखा होने की बात सामने आई। जिस पर पुलिस ने राहत की सांस ली। थाना सिटी प्रभारी तेजिंदरपाल सिंह ने बताया कि इसमें कोई डरने की बात नहीं है।
पाकिस्तान में 14 अगस्त को यानी एक दिन पहले स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। जैसे भारतीय लोग स्वतंत्रता दिवस पर गुब्बारे छोड़ते हैं, उसी तरह उन्होंने भी वहां 14 अगस्त को गुब्बारे छोड़े होंगे, जो गलती से हवा का रुख भारत की ओर होने के कारण यहां आकर गिर गया है। प्राथमिक जांच में कोई भी संदिग्ध मामला नहीं लगा है। फिर भी उनकी ओर से गुब्बारे को सील कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि मुक्तसर के अलावा अन्य शहरों में भी ऐसे गुब्बारे मिलने की चर्चा है।