फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pakistani balloon dropped in Punjab's Muktsar

स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तान से आया एक गुब्बारा, उस पर छपी तस्वीर देखकर पुलिस के फूले हाथ-पैर

Thu, 16 Aug 2018 07:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुक्तसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुक्तसर (पंजाब) Updated Thu, 16 Aug 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
Pakistani balloon dropped in Punjab's Muktsar
मुक्तसर में गिरा पाक गुब्बारा
स्वतंत्रता दिवस की रात पाकिस्तान से आए एक गुब्बारे ने पंजाब पुलिस की सांसे फूला दी। गुब्बारे में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर छपी है। गुब्बारे में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर छपी है। मामला  14 अगस्त की रात का है। जिन्ना की तस्वीर वाले 12 फुट के गुब्बारे ने मुक्तसर पुलिस व सिविल प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए।
विज्ञापन


ये गुब्बारा अचानक नगर काउंसिल अध्यक्ष हरपाल सिंह के बूड़ा गुज्जर रोड स्थित खेतों में आ गिरा। काउंसिल अध्यक्ष ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जिन्ना की तस्वीर वाला गुब्बारा मिलने की खबर सुनते ही पुलिस व सिविल प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने तुरंत ही मौके पर पहुंचकर गुब्बारे को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन


गुब्बारे की जांच में पुलिस को कुछ संदेहास्पद नहीं नजर आया तो पुलिस की सांस में सांस आई। ये गुब्बारा स्वतंत्रता दिवस के चलते पाकिस्तान से हवा के बहाव इस तरफ होने के चलते यहां आकर गिरने की संभावना आंकी जा रही है। गुब्बारा देखने मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो उस पर जिन्ना की तस्वीर के साथ उर्दू में कुछ संदेश लिखा हुआ था। पुलिस गुब्बारे को जांच के लिए पुलिस स्टेशन लाई और उर्दू माहिर को बुलाया ताकि गुब्बारे पर लिखा संदेश पढ़ा जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हवा के रूख्र से भारत आ गया गुब्बारा

Pakistani balloon dropped in Punjab's Muktsar
मुक्तसर में गिरा पाक गुब्बारा
जब संदेश पढ़ा गया तो उस पर स्वतंत्रता दिवस को लेकर शुभकामनाओं वाला संदेश लिखा होने की बात सामने आई। जिस पर पुलिस ने राहत की सांस ली। थाना सिटी प्रभारी तेजिंदरपाल सिंह ने बताया कि इसमें कोई डरने की बात नहीं है।

पाकिस्तान में 14 अगस्त को यानी एक दिन पहले स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। जैसे भारतीय लोग स्वतंत्रता दिवस पर गुब्बारे छोड़ते हैं, उसी तरह उन्होंने भी वहां 14 अगस्त को गुब्बारे छोड़े होंगे, जो गलती से हवा का रुख भारत की ओर होने के कारण यहां आकर गिर गया है। प्राथमिक जांच में कोई भी संदिग्ध मामला नहीं लगा है। फिर भी उनकी ओर से गुब्बारे को सील कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि मुक्तसर के अलावा अन्य शहरों में भी ऐसे गुब्बारे मिलने की चर्चा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed