फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Pakistan will deploy 15 custom officers for Kartarpur Corridor

करतारपुर कॉरिडोरः श्रद्धालुओं के लिए पाक तैनात करेगा 15 कस्टम अधिकारी, अधिसूचना जारी

Wed, 09 Oct 2019 12:59 AM IST
ajay kumar अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 09 Oct 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
Pakistan will deploy 15 custom officers for Kartarpur Corridor
श्री करतारपुर साहिब

पाकिस्तान सरकार ने करतारपुर कॉरिडोर से गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए हर रोज आने वाले पांच हजार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कस्टम और अन्य विभागों के अधिकारियों को तैनात करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


पाकिस्तान सरकार ने श्रद्धालुओं को जारी होने वाले यात्रा कार्ड के लिए 15 कस्टम अधिकारियों की एक टीम की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है। यह अधिकारी भारत सहित दुनिया भर के सिख तीर्थयात्रियों के करतारपुर कॉरिडोर पहुंचने के बाद कस्टम की जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन


पाकिस्तान कस्टम कलेक्ट्रेट ने अपने 15 सीमा शुल्क अधिकारियों की तैनाती के लिए अधिसूचना जारी की है, उनमें सीमा शुल्क निरीक्षकों और श्रमिकों में सिदरा तैयब, अजमतुल्ला खान, फरहान अजीज तरार और मोहम्मद शरीफ वत्तो के नाम शामिल हैं। अन्य कस्टम कर्मचारियों में हवलदार जुल्फिकार अली एवान, अता मोहम्मद, मोहम्मद अशरफ, मोहम्मद हयात, हाजी बशीर, सईद रसूल, रियाज अहमद, मोहम्मद अमीन, सैफुल्ला, लियाकत अली और फैयाज अहमद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार तैनात किए गए यह अधिकारी सिख तीर्थयात्रियों के करतारपुर में उनके आगमन और प्रस्थान के दौरान उनके सामान की जांच करने के साथ-साथ उनका यात्रा कार्ड बनाने की जिम्मेदारी निभाएंगे। कॉरिडोर का उद्घाटन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नौ नवंबर को करेंगे। पाकिस्तान का दावा है कि करतारपुर कॉरिडोर का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है।

पाकिस्तान सरकार ने भारत सरकार की उस मांग के बारे में अभी तक अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है, जिसमें गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए जाने वाले यात्रियों से 20 अमरीकी डॉलर की रखी शर्त रद्द करने की मांग की गई थी। पाकिस्तान सरकार ने अभी तक भारत सरकार द्वारा करतारपुर कॉरिडोर के संचालन के लिए भेजे मसौदे का जवाब नहीं भेजा है।

लाहौर में होगा सूफी संगीत समारोह व संगोष्ठियां
पाकिस्तान पंजाब सरकार के सूचना और संस्कृति विभाग ने श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित कार्यक्रम लाहौर स्थित अल्हमरा आर्ट्स सेंटर में सात नवंबर से शुरू करने की घोषणा की है। यह कार्यक्रम सात दिन तक चलेंगे। यह घोषणा विभाग के सचिव राजा जहांगीर अनवर ने एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए की। 

उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के एक सप्ताह तक चलने वाले इन कार्यक्रमों में दुनिया भर के सिख शामिल होंगे। सूचना और संस्कृति विभाग तीर्थयात्रियों के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है। लाहौर कला परिषद के कार्यकारी निदेशक अतहर अली खान ने कहा कि परिषद श्री गुरु नानक देव जी को समर्पित सप्ताह मनाने के लिए सभी संसाधनों का उपयोग कर रही है। इन कार्यक्रमों में एक सूफी संगीत समारोह और संगोष्ठी सहित कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed