पाक में बैठे खालिस्तानी समर्थक पंजाब का माहौल बिगाड़ने की तैयारी में, आतंकियों से मिले संकेत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी समर्थक पंजाब के माहौल को बिगाड़ने की तैयारी में है। अब यह सारा नेटवर्क कई अन्य देशों तक फैल चुका है। इस बात के संकेत स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल द्वारा महिला समेत पकड़े गए दो आतंकियों से पूछताछ में मिले। सूत्रों की माने तो आतंकी लखबीर सिंह पाकिस्तान, कनाडा और जर्मनी में रहे कुछ चरमपंथी समर्थकों के संपर्क में था।
वह उनके कहने पर ही सारी कार्रवाई कर रहा था। टारगेट किलिंग की तरह ही लखबीर सिंह को कनाडा, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया से कुछ लोगों ने फंडिंग की थी। अब पुलिस की टीमें उन अकाउंट नंबरों व इससे जुड़ी जानकारियां जुटा रही है ताकि इस सारे नेटवर्क को तोड़ा जा सके।
होशियारपुर का रहने वाला लखबीर सिंह पेशे से ड्राइवर था और कुछ समय पहले ही विदेश से लौटा है। वहीं सुरिंदर कौर लुधियाना के एक निजी अस्पताल में नर्स का काम कर रही थी। दोनों को ट्रांजेक्शन के बाद पकड़ा गया है।
हिंदू नेता थे निशाने पर, ग्रेनेड कहां से मिलना था, पता लगाने में जुटी टीम
वहीं इस बात की जानकारी पुलिस के हाथ लग चुकी है कि आरोपियों के निशाने पर कुछ हिंदू नेता भी थे। उक्त नेताओं को मारकर वह पंजाब का दोबारा माहौल बिगाड़ने की तैयारी में थे। वहीं, स्टेट ऑपरेशन सेल की टीम अब यह भी पता लगाने में लगी हुई है कि आरोपियों को ग्रेनेड कहां से मिलना था और इसका उपयोग कहां पर करना था। इसके अलावा उनके संपर्क में और कौन लोग हैं।
हिंदू नेताओं की हो चुकी है हत्या
बता दें कि पंजाब में कुछ साल पहले टारगेट कर हिंदू नेताओं की हत्या की जा चुकी है। हत्या प्लानिंग के तार पाकिस्तान समेत कई देशों से जुड़े थे। वहीं इसमें पुलिस ने ब्रिटिश नागरिक समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया था। यह मामले अदालत में विचाराधीन हैं।